Home उत्तराखंड न्यूज़ केंद्र सरकार शहीदों के घर भेज रहा है सम्मान चिह्न, 19 साल के बलिदानी के परिवार को किया गया सम्मानित
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

केंद्र सरकार शहीदों के घर भेज रहा है सम्मान चिह्न, 19 साल के बलिदानी के परिवार को किया गया सम्मानित

केंद्र सरकार आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश में आजादी का अमृत उत्सव मना रही है। ऋषिकेश में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कारगिल युद्ध में आपरेशन विजय में मात्र 19 वर्ष की आयु में वीरगति को प्राप्त हुए बलिदानी मनीष थापा के स्वजन को केंद्र सरकार की ओर से सम्मान प्रदान किया गया।

उत्तराखंड के ऋषिकेश के मनीष थापा को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कारगिल युद्ध में आपरेशन विजय में मात्र 19 वर्ष की आयु में वीरगति को प्राप्त हुए बलिदानी मनीष थापा के स्वजन को केंद्र सरकार की ओर से सम्मान प्रदान किया गया। 31वीं उत्तराखंड बटालियन एनसीसी हरिद्वार के अधिकारियों ने बलिदानी की माता तथा स्वजन को यह सम्मान भेंट किया।
आपरेशन विजय में शहीद हुए थे मनीष थापा

राष्ट्रीय कैडेट कोर की 31वीं बटालियन हरिद्वार के सूबेदार रविंद्र सिंह व हवलदार गम बहादुर गुरुंग केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए स्मृति चिन्ह को लेकर बलिदानी मनीष थापा के गंगा नगर स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने बलिदानी मनीष थापा की माता राधा देवी तथा बलिदानी मनीष थापा के बड़े भाई मनोज थापा को यह स्मृति चिह्न प्रदान किया। स्मृति चिह्न पर दिल्ली में बना वार मेमोरियल का प्रतीक बना हुआ है।

सूबेदार रविंद्र सिंह ने बताया कि यह प्रतीक चिह्न उत्तराखंड में 140 बलिदानियों के स्वजन को सौंपे पर जाने हैं। रविंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से विशेष तौर पर यह प्रतीक चिन्ह बलिदानियों के सम्मान में उनके स्वजन तक पहुंचाए जा रहे हैं।
31वीं उत्तराखंड बटालियन एनसीसी हरिद्वार के कमान अधिकारी कर्नल पीएस सिकरवार तथा सूबेदार मेजर सुनील कुमार क्षेत्री के नेतृत्व में सभी बलिदानियों के स्वजन तक यह प्रतीक चिह्न उनके घर पर पहुंचाए जा रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...