उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को आए मामलों के बाद उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार के पार पहुंच चुका है। प्रदेश में 416 नए मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सबसे ज्यादा 192 मामले ऊधमसिंह नगर में सामने आए हैं। वहीं, हरिद्वार में भी आज 107 मामले सामने आए हैं इसके अलावा देहरादून में 36, नैनीताल में 15, अल्मोड़ा में एक, बागेश्वर में 9, चंपावत में 16, पौड़ी में 5, रुद्रप्रयाग में 4 तो टिहरी में 16 और उत्तरकाशी में 15 संक्रमित मरीज आए हैं। इसके साथ ही अब राज्य में कोरोना मामलों की संख्या 11302 जा पहुंची है। बता दें कि अब तक प्रदेश में 7014 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, 143 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अभी भी 4103 एक्टिव केस हैं। मरीजों की डबलिंग दर 23.10 दिन पहुंच गई है। जबकि रिकवरी रेट 62.12 फीसदी पहुंचा है।
बढ़ी कोरोना संक्रमण की दर
राज्य में कोरोना संक्रमण की दर पांच प्रतिशत पहुंच गई है। एक महीने के भीतर संक्रमण दर 4.08 प्रतिशत से बढ़ कर 5.00 प्रतिशत पर पहुंची है। नैनीताल जिले की सबसे अधिक संक्रमण दर 8.02 प्रतिशत है। इसके साथ ही अब रोजाना औसत छह हजार सैंपलों की रिपोर्ट आ रही है। प्रदेश में अब तक 2.17 लाख सैंपलों की जांच हो चुकी है और संक्रमित मामलों का आंकड़ा 11 हजार पार कर गया है।


Leave a comment