Home उत्तराखंड न्यूज़ 23 सितंबर से उत्तराखंड विधानसभा का सत्र, त्रिवेंद्र कैबिनेट के कई अहम फैसले
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

23 सितंबर से उत्तराखंड विधानसभा का सत्र, त्रिवेंद्र कैबिनेट के कई अहम फैसले

कोरोना काल में त्रिवेंद्र सरकार संक्रमण को फैलने से रोकने के साथ ही रोजगार, सरकारी कामकाज के बाद अब विधानसभा सत्र भी शुरू करने जा रही है। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में कई फैसले लिए गए। पढ़िए पूरी खबर...

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले हुए हैं। सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने प्रेसवार्ता में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23, 24 और 25 सितंबर को देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा का सत्र आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट की बैठक में कुल 14 मुद्दों पर चर्चा की गई। हाईकोर्ट के सेवानिवृत मुख्य न्यायाधीश और न्यायधीशों के सेवक और मिनिस्टीरियल भत्ते में सात साल बाद बढ़ोतरी। दोनों मदों में मुख्य न्यायाधीश को अब 30 हजार और न्यायाधीशों को 25 हजार रुपये भत्ता मिलेगा।
एचएनबी गढ़वाल चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलपति के कार्यकाल की अवधि  65 साल से बढ़ाकर 70 वर्ष की। लेकिन पुनर्नियुक्ति नहीं हो पाएगी।

उत्तराखंड में यौन उत्पीड़न व अन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं को मुआवजा देगी सरकार। जौनसार बावर के लोगों को भी वर्ग चार की भूमि पर मालिकाना हक मिलेगा। विधायकों के वेतन-भत्तों में कटौती के लिए अध्यादेश आएगा, वेतन के साथ सचिवीय और विधानसभा क्षेत्र भत्ते में 30 फीसदी की कटौती होगी। सौंग और जमरानी बांध के लिए पीआईयू गठन को मंजूरी, 143 पदों का ढांचा मंजूर, 32 अन्य पदों को मंजूरी, 112 अतिरिक्त पदों के प्रस्ताव भी कैबिनेट ने मंजूर किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़ का प्रावधान, कुंभ से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में बुनियादी सुविधाओं,...

उत्तराखंड में अब गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में भी प्रसारित होगी ‘मन की बात’

उत्तराखंड की लोकभाषाओं, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में...

देहरादून: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज

राजधानी देहरादून के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में छात्रा के साथ कथित...