Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में बढ़ते मामलों से घबराएं नहीं, CM रावत ने बताया कितने दिन में ठीक हो रहे संक्रमित
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में बढ़ते मामलों से घबराएं नहीं, CM रावत ने बताया कितने दिन में ठीक हो रहे संक्रमित

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जागरूक रहकर और दो गज की दूरी बनाकर ही जीती जा सकती है। उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या 500 के आंकड़े को पार कर गई है लेकिन सरकार ने साफ कहा है कि इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसा पहले से अनुमान था कि प्रवासी भाई-बहनों के आने से केस की संख्या बढ़ सकती है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अब जानकारी दी है कि राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का ग्राफ बढ़ा है और रिकवरी दर में 2.04 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रोगियों के लिए आईसीएमआर की नई गाइडलाइन जारी की गई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि बुखार, खांसी के लक्षण न दिखने पर अब 10 दिन में लोगों को घर भेजा जा सकता है।

पढ़ें- दिल्ली, चेन्नई… अब दून की सब्जी मंडी में फैलने लगा कोरोना

सीएम ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई एक तस्वीर के मााध्यम से जानकारी दी कि उत्तराखंड में औसतन 17 दिन में संक्रमित रोगी ठीक हो रहे हैं।

सीएम ने कहा है कि वह देश के कोने-कोने में फंसे लोगों को घर लाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की भी पहल की गई है। इसके तहत मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में आवेदन लिए जा रहे हैं। इसकी शर्तें भी जान लीजिए। इस योजना के तहत आवेदन करने वाले शख्स को उत्तराखंड का मूल या स्थायी निवासी होना चाहिए, उम्र 18 साल से अधिक हो और पहले से किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था का डिफॉल्टर न हो।

सीएम ने बताया है कि प्रदेश के कुशल युवाओं और प्रवासियों के लिए इस योजना के माध्यम से कारोबार करने के रास्ते खोले गए हैं। इसमें रियायती दरों पर ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...