Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित की संख्या 600 के पार, देहरादून में 54 लोग पॉजिटिव
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित की संख्या 600 के पार, देहरादून में 54 लोग पॉजिटिव

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों को लेकर स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। शुक्रवार दोपहर तक राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 602 हो गई है। दोपहर 2 बजे तक 102 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। बड़ी संख्या में देश भर से लौटे प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सबसे ज्यादा 54 केस देहरादून में मिले हैं। इसके बाद अल्मोड़ा में 15, बागेश्वर, टिहरी में आठ-आठ, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में 4-4, नैनीताल, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में 2-2 और पिथौरागढ़ में एक केस शामिल है। इसके अलावा निजी अस्पतालों ने भी दो लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। राज्य में अभी तक 89 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं वहीं 505 लोग इस समय विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

यह भी देखें – उत्तराखंड में बढ़ते मामलों से घबराएं नहीं, CM रावत ने बताया कितने दिन में ठीक हो रहे संक्रमित

No photo description available.

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...