Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कोरोना लॉकडाउन के बीच बड़ा फैसला, निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स में ओपीडी खुलेगी
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

कोरोना लॉकडाउन के बीच बड़ा फैसला, निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स में ओपीडी खुलेगी

corona lockdown private hosptitals to open opd ima assure full support to uttarakhand government

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए चल रही कोशिशों के बीच उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम अपने यहां ओपीडी खुली रखेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सोमवार को कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला लिया गया।

सीएम आवास पर हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। इसमें निजी चिकित्सा संस्थानों का सहयोग बहुत जरूरी है। वर्तमान में दून अस्पताल, महंत इंद्रेश अस्पताल, एम्स ऋषिकेश व हिमालयन अस्पताल में कोविड-19 कोरोना के मरीजों के लिए बेड आरक्षित रखे गए हैं। यहां के चिकित्सकों को कोरोना के इलाज मे नियुक्त किया गया है। इससे अन्य निजी अस्पतालों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। इसलिए सभी निजी अस्पताल और नर्सिंग होम अपने यहां ओपीडी खुली रखें। ताकि आम लोग अन्य बीमारियों की स्थिति में अपना इलाज आसानी से करा सकें। सरकार निजी चिकित्सा संस्थानों को हर प्रकार की सहायता देगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निजी अस्पतालों में ओपीडी की व्यवस्था सही रखने में सहयोग करें।

यह भी देखें – कोरोनाः देश भर में फंसे उत्तराखंडियों की मदद को आगे आया हंस फाउंडेशन

मेडिकल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि कोरोना से लड़ाई में सरकार का पूरा सहयोग किया जाएगा। यह लड़ाई केवल सरकार की नहीं पूरे देश और समाज की है। इस बैठक में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धनसिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, सचिव स्वास्थ्य नितेश झा, एनएचएम के निदेशक युगल किशोर पंत, आईएमए के अध्यक्ष डा. अजय खन्ना, सीएमआई के चेयरमैन डा. आरके जैन, डा. महेश कुडियाल, डा. अरविंद ढाका, डा. डीडी चौधरी, डा. अजीत गैरोला, डा. सिद्धार्थ गुप्ता, डा. संजय गोयल, डा. कृष्ण अवतार, डा. प्रवीण मित्तल, डा. शनवीर बामरा आदि उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles