Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में कोरोना अभी पहले स्टेज पर, …लोकल इंफेक्शन के मामले नहीं
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना अभी पहले स्टेज पर, …लोकल इंफेक्शन के मामले नहीं

Shop opening time in Uttarakhand corona news

नई व्यवस्था के तहत फल सब्जी, दूध दिनभर उपलब्ध होगी। सब्जियों की ठेलियां चल सकती हैं। चार पहिया वाहन पूरी तरह बंद रहेंगे। दोपहिया वाहन सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक चलेंगे परंतु इनपर एक ही व्यक्ति बैठेगा।

उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण अभी पहले ही स्टेज पर है। अगर सोशल डिस्टेंसिंग यानी सामाजिक दूरी का सही ढंग से अनुपालन सुनिश्चित हो सका तो राज्य में इसका संक्रमण फैलने का खतरा काफी कम किया जा सकता है। यही वजह है कि अब सरकार ने ज्यादा जोर सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने पर लगा दिया है।

राज्य में इस समय जरूरी सामान की दुकानें सुबह 7 बजे से 10 बजे तक खुल रही हैं। लेकिन समय कम होने के चलते इस अवधि में दुकानों पर काफी भीड़ हो रही है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना भी मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग को हर हाल में बनाने के लिए दुकान खुलने की समयसीमा बढ़ा दी है। राज्य में 27 मार्च को दुकानें दोपहर एक बजे तक खुलेंगी। ताकि दुकानों पर भीड़ को कम किया जा सके और सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखी जा सके। इस अवधि में चौपहिया वाहनों पर पूरी तरह रोक रहेगी। दोपहिया वाहन पर एक ही व्यक्ति बैठ सकेगा।

यह भी देखें – कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सोशल डिस्टेंसिंग की प्रेरणा दे रहा पहाड़

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार देर शाम वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये प्रदेश में कोरोना वायरस की अपडेट स्थिति और इसके संक्रमण को कम करने के लिए की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ये सुनिश्चित किया जाए कि गेहूं की आटा मिलें चलती रहें। पंजीकृत और अन्य श्रमिकों व अन्य ज़रूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। आवश्यक सावधानियां बरतते हुए फार्मा इंडस्ट्री चलती रहें। जो लोग बाहर से आ रहे हैं, उनको होम क्वारेंटाइन कराया जाए।

जिन कोरोना संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट लंबित है, उन्हें सख्ती के साथ घर पर क्वारेंटाइन किया जाए। इस पर लगातार चैकिंग भी की जाए। जिलाधिकारी इनको क्रास चेक करा लें। जिलों में होम डिलीवरी व्यवस्था को मजबूत करें। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने अभी तक की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इसी प्रकार आपसी समन्वय से आगे भी काम करना है। कोई छोटी से छोटी कोताही भी नहीं होनी चाहिए।

हल्द्वानी में 500 बेड का प्री फैब अस्पताल

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता होने पर देहरादून व हल्द्वानी में 500 बेड के प्री फैब कोरोना अस्पताल बनाए जा सकते हैं, इसके लिए संबंधित जिलाधिकारी 5 एकड़ भूमि चयनित कर लें। जिन भी सीएमओ व अन्य अधिकारियों के नंबर सार्वजनिक कर रहे हैं, उन्हें सहायक भी दिए जाएं। छोटी आटा चक्कियों को चलने दे। थोक सप्लाई को न रोकें। दुकानों पर रेट लिस्ट अवश्य लगें। फूड प्रोसेसिंग से संबंधित फेक्ट्री चलती रहें। 27 मार्च को मार्केट आवश्यक वस्तुओं के लिए सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक खुले रहेंगे। फल सब्जी की ठेलियां चल सकती हैं। चार पहिया वाहन पूरी तरह बंद रहेंगे। दोपहिया वाहन सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक चलेंगे परंतु इनपर एक ही व्यक्ति बैठेगा।

उत्तराखंड में कोरोना का फर्स्ट स्टेज

 

बैठक में सचिव नितेश झा ने बताया कि अभी उत्तराखंड कोरोना के फेज एक में ही है। यहां पाए गए पाजिटिव केस बाहर से आए हुए हैं। स्थानीय संक्रमण नहीं हुआ है। सोशल डिस्टेंसिंग रखने में सफल रहे तो राज्य में कोरोना मामलों को रोकने में अवश्य कामयाब रहेंगे। आयुष चिकित्सकों की सेवाएं भी ली जाएंगी। जिला चिकित्सालयों में कोरोना स्पेसिफिक अस्पताल स्थापित कर रहे हैं। आवश्यक दवाओं और उपकरणों की व्यवस्था की गई है। सचिव सुशील कुमार ने बताया कि खाद्यान्न पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इस बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूङी, सचिव अमित नेगी, अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...