बुखार की शिकायत होने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री रावत कोरोना पॉजिटिव होने के चलते पिछले कुछ दिनों से होम आइसोलेशन में हैं, लेकिन हल्का बुखार आने की वजह से सीएम त्रिवेंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि सीएम रावत को शनिवार से ही हल्का बुखार था।
उनका इलाज फिजीशियन एवं कोरोनेशन अस्पताल के डॉ. एनएस बिष्ट और दून अस्पताल के वरिष्ठ छाती एवं सांस रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। मुख्यमंत्री की सभी जरूरी जांच की गई हैं। सीएम रावत की हालत सामान्य बताई गई है।
18 दिसंबर को सीएम की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से वे होम आइसोलेशन में थे। सीएम के अलावा उनकी पत्नी सुनीता रावत और बेटी कृति रावत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


Leave a comment