Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली कोरोना ने डराया! बदरीनाथ में होटलों की बुकिंग कैंसल
चमोलीउत्तराखंड न्यूज़पर्यटन

कोरोना ने डराया! बदरीनाथ में होटलों की बुकिंग कैंसल

coronavirus update hotel booking cancelled in badrinath

बदरीनाथ धाम में मई-जून के महीने में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने पहले से बुकिंग करा रखी थे लेकिन अब कोरोना के डर से लोगों ने अपनी बुकिंग कैंसल करा दी है। उत्तराखंड के पर्यटन पर भी इसका सीधा असर देखा जा रहा है।

कोरोना वायरस का खौफ पूरे देश में देखा जा रहा है। इसके संक्रमण को रोकने के लिए सरकारें कई तरह के उपाय कर रही हैं। जहां तक संभव हो रहा है घर से काम और ऑफिस, मॉल, सार्वजनिक स्थानों को बंद कराया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार ने भी स्कूलों, कॉलेजों की छुट्टी घोषित करने के साथ ही गंगा आरती में भीड़ रोकने जैसे कई फैसले लिए हैं। अब कोरोना का डर 30 अप्रैल से शुरू होने वाली बदरीनाथ यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है।

लोग बदरीनाथ के होटलों में अपनी अग्रिम बुकिंग निरस्त कर रहे हैं। आपको बता दें कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मई और जून के महीने में हालात ऐसे हो जाते हैं कि यहां होटल और धर्मशालाओं में रुकने के लिए जगह नहीं मिलती। ऐसी परिस्थिति का सामना न करना पड़े, इसके लिए लोग काफी पहले से अपनी बुकिंग कराकर रखते हैं।

हालांकि इस बार कोरोना ने उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गैरजरूरी अपनी सभी यात्राएं टाल दें। बुजुर्ग और बच्चे घर पर ही रहें। इसका असर उत्तराखंड के पर्यटन पर भी दिख रहा है। पर्यटकों की संख्या तेजी से घटी है और अब मई-जून की बुकिंग कैंसल होने से काफी नुकसान हो सकता है।

हालांकि होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि 31 मार्च तक हालात सुधरते हैं तो लोग फिर से अपनी बुकिंग करा सकते हैं। फिलहाल सरकार का जोर इस बात पर है कि लोग खुद को भीड़भाड़ से दूर ही रखें जिससे कोरोना को फैलने से रोका जा सके। इसके साथ ही किसी बात को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, बस सावधानी रखी जाए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर पहुंचेगी उत्सव डोली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...