Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कारोबारियों से बोले मुख्यमंत्री, जरूरी चीजों वाले ट्रकों में सवारी न ले जाएं
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कारोबारियों से बोले मुख्यमंत्री, जरूरी चीजों वाले ट्रकों में सवारी न ले जाएं

tablighi jamaat

उत्तराखंड के व्यापार जगत के लोगों ने कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में उत्तराखंड सरकार को मदद की पेशकश की है। उद्योग जगत का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला और तमाम विषयों पर बात की।

कोरोना वायरस से निपटने में समाज का हर वर्ग सरकार के प्रयासों में अपना योगदान कर रहा है। ऐसे में शनिवार को व्यापार जगत के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट कर कोरोना से निपटने में सरकार का पूरा सहयोग करने की बात कही। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की इकाइयों से जुड़े वाहनों के निर्बाध आवागमन का अनुरोध किया। इस पर सीएम ने कारोबारियों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि आवश्यक चीजों को ले जा रहे ट्रकों में कोई तीसरा न जाने पाए। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में पालन करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले ही निर्देशित किया जा चुका है कि आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं से जुड़े लोगों को न रोका जाए। उद्योग जगत भी यह सुनिश्चित करे कि ट्रकों में केवल ड्राइवर और एक सहायक ही हो, अन्य कोई इनमें न बैठे। 31 मार्च को समाप्त हो रही प्रदूषण संबंधी मंजूरी को तीन माह के लिए बढ़ाए जाने पर भी मुख्यमंत्री ने सहमति व्यक्त की।

पढ़ें- उत्तराखंड के अंदर फंसे लोगों को राहत, 13 घंटे की मिलेगी छूट

प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों के मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए किस प्रकार रोका जाए, इस पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध मे उद्योग जगत से सुझाव का स्वागत है। इस अवसर पर अनिल गोयल,  मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, प्रमुख सचिव श्रीमती मनीषा पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...