Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में कोरोना का एक और मरीज बढ़ा, दुबई से लौटा था युवक
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में कोरोना का एक और मरीज बढ़ा, दुबई से लौटा था युवक

one more coronavirus patient in uttarakhand

उत्तराखंड सरकार लगातार कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रयास कर रही है। देशभर में लॉकडाउन है, ऐसे में राज्य के भीतर दूसरे जिलों में फंसे लोगों के लिए राहत देते हुए सरकार ने 31 मार्च को 13 घंटे की छूट देने का ऐलान किया है। इस बीच कोरोना का एक और मरीज राज्य में बढ़ गया है। शनिवार शाम तक राज्य में कोरोना के कुल 6 मामले हो चुके हैं, जिसमें एक मरीज ठीक हुआ है।

राज्य के भीतर देहरादून में 4 मरीज जबकि पौड़ी में 2 लोगों में कोरोना की पुष्टि की गई है। उत्तराखंड में छठा मरीज देहरादून का है, जो हाल ही में दुबई से लौटा था। बीते दिनों उसमें कुछ लक्षण सामने आए, जिसके बाद नमूना जांच के लिए भेजा गया और शनिवार को उसे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। फिलहाल युवक को दून अस्पताल के आइसोलेशन में शिफ्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के अंदर फंसे लोगों को 13 घंटे की मिलेगी छूट

अच्छी बात यह है कि राज्य में 6 मरीजों में से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के एक प्रशिक्षु आईएफएस संक्रमण से बिल्कुल ठीक हो गए हैं। उन्हें शुक्रवार को ही दून अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शनिवार को जिस युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है, वह दून के सेलाकुई का रहने वाला है। उसकी उम्र 21 साल है। अधिकारी बता रहे हैं कि 18 मार्च को वह दुबई से राज्य में आया था।

उत्तराखंड सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वे घरों में ही रहें और सामाजिक दूरी का पालन करें। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट किया, ‘कोरोना से उपजे संकट के हालात में गरीबों, श्रमिकों, वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। आपका सुखद स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। आपसे विनम्र अपील है कि घर पर रहें, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सरकारी गाइडलाइन का पालन करें।’

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles