सावधान! उत्तराखंड में भी डराने लगा कोरोना, देहरादून में रैंडम सैंपलिंग के दिए गए आदेश

सावधान! उत्तराखंड में भी डराने लगा कोरोना, देहरादून में रैंडम सैंपलिंग के दिए गए आदेश

कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ रही है। कोरोना लॉकडाउन के एक साल हो गए हैं पर अब एक बार इसकी चर्चा होने लगी है। विशेषज्ञ इसे सेकेंड वेव बता रहे हैं। उत्तराखंड के देहरादून, रुड़की जैसे इलाकों में लगातार केस आ रहे हैं। बाजारों में भीड़ बेफिक्र है।

कोरोना अब फिर से देशभर के लोगों को डराने लगा है। कई राज्यों में पाबंदी, एक दिन का लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू जैसे कदम उठाने पड़े हैं। एक बार फिर अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि ऐसे ही केस बढ़े तो कई राज्य लॉकडाउन के लिए मजबूर हो सकते हैं। ऐसे में पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड की स्थिति को बहुत बेहतर नहीं कहा जा सकता है। आइए समझते हैं-

20 मार्च 2020 को प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 98,311 पहुंच चुकी है। शनिवार शाम तक प्रदेश में 83 और नए मामले सामने आए। प्रदेश में शनिवार को 276 केंद्रों पर 13 हजार 870 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। साथ ही अभी तक 109148 लोगों को दूसरी डोज लगी।

Image

कोरोना वैक्सीन जरूर लगने लगी है पर आबादी को देखते हुए इससे संतुष्ट नहीं हुआ जा सकता। सरकार और स्वास्थ्य विभाग प्रयास कर रहा है पर लोगों की लापरवाही सब पर पानी फेर रही है। जी हां, वैक्सीन लगने की शुरुआत के बाद से ही लोगों ने कोरोना को हल्के में लेना शुरू कर दिया था। अब बाजारों में आधे से ज्यादा लोग लापरवाह दिखते हैं। मास्क ठीक तरह से चेहरे पर लगाए भी नहीं रहते। सामाजिक दूरी को अब ‘क्या जरूरत है’ जैसे भाव के साथ देखा जा रहा है।

Image

विशेषज्ञ साफ बता रहे हैं कि दिल्ली हो या महाराष्ट्र लोगों की लापरवाही के कारण संक्रमण फैल रहा है। इस समय सक्रिय केस 756 हैं। चिंता की बात यह है कि 24 घंटे में अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले लोगों से करीब दोगुनी संख्या में नए केस आ रहे हैं।

दिल्ली एवं अन्य राज्यों से आने-जाने वाले लोगों को टारगेट करते हुए देहरादून के जिलाधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है। अब देहरादून जिले की सीमाओं पर रैंडम सैंपलिंग की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर रणनीति तैयार की है।

उधर, ऊधमसिंह नगर में भी इस दिशा में फोकस किया गया है। डीएम रंजना राजगुरु ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि दूसरे प्रदेशों में बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिकारी पहले की तरह अपनी तैयारियां दुरुस्त रखें। स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले की सीमाओं, औद्योगिक क्षेत्र और बस्तियों में रैंडम सैंपलिंग/जांच बढ़ाएगी।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this