Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून आधी या पूरी…. कितनी देनी होगी फीस? उत्तराखंड के अभिभावकों के काम की खबर
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

आधी या पूरी…. कितनी देनी होगी फीस? उत्तराखंड के अभिभावकों के काम की खबर

कोरोना काल में उत्तराखंड के स्कूल खुलने लगे तो फीस को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कितनी होगी, कब से देनी होगी, क्या फीस माफ होगी? इन सवालों को लेकर अगर आप भी दुविधा में हैं तो जान लीजिए पूरी बात। सरकार ने पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि 8 फरवरी 2021 के बाद से जो स्कूल जिस दिन से खुले होंगे, उसी तारीख से वे टयूशन फीस के साथ बाकी पूरी फीस लेने के हकदार होंगे। आपको बता दें कि सरकार ने आठ फरवरी से छठी से 11वीं तक के स्कूलों को खोलने का निर्णय किया था। सरकारी स्कूल इस दिन से खुल गए थे। जबकि कई प्राइवेट स्कूलों ने कुछ समय बाद स्कूलों को शुरू किया।

सावधान! उत्तराखंड में भी डराने लगा कोरोना, देहरादून में रैंडम सैंपलिंग के दिए गए आदेश

अब सरकार के नियमों से साफ है कि ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने के दिन से पूरी फीस शुरू हो जाएगी। कक्षा 10 और 12 के बाद अब 6वीं से 11वीं कक्षा तक के छात्रों को भी पूरी फीस अदा करनी होगी।

शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षीसुंदरम ने मीडिया को बताया है कि यह विषय कोर्ट में विचाराधीन है। न्यायालय ने राज्य सरकार से इस बाबत जानकारी मांगी थी। सरकार ने स्कूल बंद होने पर फीस पर कुछ व्यवस्था तय की थी। इसके तहत ऑनलाइन पढ़ाई के आधार पर स्कूलों को केवल ट्यूशन फीस लेने की इजाजत दी थी।
हालांकि अब हालात बदल चुके हैं। नवंबर 2020 में कक्षा 10 और 12 के खुलने पर इन कक्षाओं के लिए पूरी फीस लेने की अनुमति दे दी गई थी। आठ फरवरी 2021 से सरकार ने 6 से 11 तक की कक्षाओं को भी खोल दिया है। इनमें भी यही व्यवस्था लागू होगी।

कोरोना के केस बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार कक्षा 1 से पांचवीं तक के बच्चों के लिए भी स्कूल खोलने की योजना बना रही है। पिछले एक साल से घर से ही पढ़ाई कर रहे इन छात्रों को 15 अप्रैल से स्कूल बुलाया जा सकता है।

दिल्ली से लौटते ही हरिद्वार पहुंचे सीएम तीरथ, गंगा मइया की विधि-विधान से की पूजा, देखिए तस्वीरें

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...