Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पिथौरागढ़ धारचूला के दुर्गम इलाकों में कोरोना के खिलाफ सबसे बड़ा अभियान चला रही स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज की कोविड आर्मी
पिथौरागढ़उत्तराखंड न्यूज़

धारचूला के दुर्गम इलाकों में कोरोना के खिलाफ सबसे बड़ा अभियान चला रही स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज की कोविड आर्मी

हिमालयन योगी महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि जी महाराज के मार्गदर्शन में सत्कर्मा कोविड आर्मी लगातार सुदूर सीमांत इलाकों में लोगों की मदद के लिए पहुंच रही है। पिथौरागढ़ के धारचूला के अति दुर्गम क्षेत्रों में भी कोविड आर्मी के स्वयंसेवक लगातार कोविड किट, मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण कर रहे हैं। कोविड आर्मी का उद्देश्य प्रत्येक संक्रमित व्यक्ति तक पहुंचकर उपचार के लिए कोविड किट प्रदान करना है। स्वामी वीरेंद्रानंद का कहना है कि यह कार्य निरंतर चलता रहेगा।

धारचुला और मुनस्यारी इलाकों में कोविड आर्मी के वालंटियर ग्रामीणों का तापमान नाप रहे हैं और समस्या होने पर फ्री में दवाइयां दे रहे हैं। लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज के निर्देशन पर तल्ला जोहार के दुर्गम क्षेत्रों में कोविड किट बांटी गई।

कोरोना के इस मुश्किल भरे दौर में जिनका कोई नहीं, उनके लिए स्वामी वीरेंद्रानंद जी महाराज की कोविड आर्मी है। जी हां, उन्होंने मदद का सबसे बड़ा अभियान चला रखा है। मास्क, सेनेटाइजर ही नहीं खाने-पीने के सामानों की भी लगातार सप्लाई की जा रही है।

 

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला-मुनस्यारी में कई ऐसे दुर्गम इलाके हैं, जहां तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच नहीं है वहां लोगों के लिए मदद का पर्याय बनकर उभरा है सत्कर्मा मिशन। हिमालयन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद की प्रेरणा से चलने वाला यह संगठन मिशन मोड में लोगों तक जरूरी दवाएं, मास्क सैनिटाइजर और राशन पहुंचा रहा है।

 

स्वामी वीरेंद्रानंद के निर्देशन में सत्कर्मा कोविड आर्मी गठित की गई है, जो जरूरतमंदों की दिन-रात मदद कर रही है। हाल में मिशन के सदस्यों ने बिर्थी, मुनस्यारी, बसंतकोट, मदकोट, बंगापानी, जाराजिबली, बरम और कई गांवों में पहुंचकर क्षेत्रवासियों का हालचाल जाना। लोगों के बुखार की जानकारी ली और पीड़ितों को जरूरत के अनुसार कोविड मेडिसिन किट वितरित की गई।

 

सत्कर्मा मिशन की इस मुहिम में समाज के सभी वर्गों के लोग जुड़ रहे हैं। सरकारी सेवा, समाज सेवा, राजनीति जैसे क्षेत्रों से लोग सत्कर्मा मिशन के अभियान में योगदान दे रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...