Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोरोना काल में एक और खतरा उठा रहा सिर, देहरादून में ड्रोन को लगाना पड़ा मोर्चे पर
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोरोना काल में एक और खतरा उठा रहा सिर, देहरादून में ड्रोन को लगाना पड़ा मोर्चे पर

उत्तराखंड में कोरोना के केस काफी कम आने लगे हैं, जो राहत की बात है। हालांकि सामाजिक दूरी का पालन और दूसरी गाइडलाइंस का पालन आगे भी करते रहना होगा क्योंकि कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इस बीच, एक नया खतरा सिर उठाने लगा है।

जी हां, राज्य में मॉनसून की दस्तक के साथ ही डेंगू का खतरा भी बढ़ गया है। इसे देखते हुए नगर निगम देहरादून ने डेंगू की रोकथाम के लिए अभी से प्रभावी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिन क्षेत्रों में निगम की बड़ी मशीनें नहीं पहुंच पाती हैं, वहां ड्रोन से फागिंग कराई जा रही है।

 

 

आपको बता दें कि जून से लेकर नवंबर तक डेंगू फैलने का ज्यादा खतरा रहता है। कोरोना संक्रमण के खिलाफ प्रदेश पहले से ही लड़ाई लड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन एक और मोर्चे पर टेंशन बढ़ाना नहीं चाहता। सरकार की ओर से अप्रैल में ही जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए थे कि डेंगू से बचाव व रोकथाम के लिए संबंधित विभागों का सहयोग लेकर नोडल अधिकारी नामित किए जाएं।

डेंगू वायरस से बुखार होता है और इलाज समय पर करना जरूरी होता है। मच्छर डेंगू वायरस को फैलाते हैं। डेंगू बुखार को हड्डीतोड़ बुख़ार के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इससे पीड़ित लोगों को इतना अधिक दर्द हो सकता है कि जैसे उनकी हड्डियां टूट गई हों। इसके कुछ लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते तथा मांसपेशियों व जोड़ों का दर्द शामिल है।

बचाव की बात करें तो लोग अपने को मच्छरों से बचा सकते हैं और उनसे काटे जाने की संख्या को सीमित कर सकते हैं। वैज्ञानिक मच्छरों के पनपने की जगहों को कम करने को कहते हैं।

धारचूला के दुर्गम इलाकों में कोरोना के खिलाफ सबसे बड़ा अभियान चला रही स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज की कोविड आर्मी

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...