आत्मनिर्भर भारत के लिए राजनाथ सिंह का ऐलान, 101 रक्षा उपकरणों के आयात पर बैन

आत्मनिर्भर भारत के लिए राजनाथ सिंह का ऐलान, 101 रक्षा उपकरणों के आयात पर बैन

आज सुबह करीब 9 बजे रक्षा मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 बजे बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं। ऐसे में कई तरह की अटकलें लगाई जानें लगीं। सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगीं लेकिन अब स्थिति स्पष्ट हो गई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की रक्षा जरूरतों को पूरी करने के साथ ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। आज सुबह 10 बजे उन्होंने सिलसिलेवार तरीके से ट्वीट कर देश को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय अब आत्मनिर्भर भारत पहल को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। मंत्रालय स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 101 से ज्यादा चीजों के आयात पर प्रतिबंध लगाएगा।

उन्‍होंने कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्मन के बाद लिया गया है। इस फैसले से भारत के रक्षा उद्योग को बड़े पैमाने पर उत्‍पादन का मौका मिलेगा। सशस्त्र बलों के लिए आपूर्ति डीआरडीओ द्वारा डिजाइन उपकरणों से की जाएगी। मंत्रालय ने सशस्त्र बलों, सरकारी और प्राइवेट इंडस्ट्री समेत सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद यह लिस्ट तैयार की है। इससे भारत के जरूरत की चीजें देश में ही तैयार की जाएंगी।

Image

राजनाथ सिंह ने बताया कि ऐसे उत्‍पादों की करीब 260 योजनाओं के लिए तीनों सेनाओं ने अप्रैल 2015 से अगस्‍त 2020 के बीच लगभग साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये के कॉन्‍ट्रैक्‍ट्स दिए थे। उनका अनुमान है कि अगले 6 से 7 साल में घरेलू इंडस्‍ट्री को करीब 4 लाख करोड़ रुपये के ठेके दिए जाएंगे।

रक्षा उपकरणों की इस लिस्ट में बख्तरबंद जंगी वाहन भी शामिल हैं। आपको बता दें कि भारत सरकार ने हाल ही में राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से खरीदे हैं। इसी तरह से बड़े हथियार और साजोसामान रूस, फ्रांस, अमेरिका, इजरायल समेत कई देशों से खरीदे जाते हैं।

Image

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this