Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड देहरादून में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले के हाथ और पैर पर लगी गोली
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

देहरादून में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले के हाथ और पैर पर लगी गोली

देर रात्रि पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जिस पर पुलिस पर फायरिंग करने वाले एक बदमाश के हाथ व पैर में गोली लगने के बाद उसे उसके साथी सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश गत 11 मार्च को थाना रायपुर क्षेत्र में जन सेवा केंद्र में हुई लूट की घटना में शामिल थे।

आपको बता दें कि रानीपोखरी थाना पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया तो वे चेकिंग बैरियर पर ना रुककर जंगल की तरफ भाग निकले, जिस पर पुलिस टीम ने शहर से देहात तक उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया, जिस पर जबावी फायर में साहिल (22 वर्ष) पुत्र यूनुस निवासी मौहल्ला सासनगंज, थाना चांदपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश के पैर व हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने साहिल तथा उसके साथी कामिल पुत्र कय्यूम निवासी मौहल्ला सासनगंज, थाना चांदपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी व एक देशी तमंचा, 4 जिंदा व 2 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनों बदमाश थाना रायपुर में 11 मार्च को जन सेवा केंद्र में हुई लूट की घटना में शामिल थे। ये दोनों शातिर अपराधी हैं। जिन पर कई और मुकदमें दर्ज होने की जानकारी मिली है। घायल बदमाश साहिल को उपचार हेतु जॉलीग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...