Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चौबट्टाखाल में गुलदार की दहशत को लेकर ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

चौबट्टाखाल में गुलदार की दहशत को लेकर ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन

जैसा कि आप लोग जानते ही हैं कि पहाड़ों में जैसे ही लोग गुलदार की दहशत से उभरने का प्रयास करते हैं, वैसे ही गुलदार द्वारा किसी इंसान पर हमला हो जाता है जो सब को भयंकर रूप से भयभीत कर दे रहा है। गुलदार का यह हमला नियमित रूप से होने के कारण हमारी मातृशक्ति को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है। आलम यह है कि महिला अपने मवेशियों के लिए घास काटने तक अपने खेतों में नहीं जा पा रही हैं।

अभी 1 जनवरी को ही जब सभी लोग नए साल का जश्न मना रहे होंगे ठीक उसी समय एकेश्वर ब्लाक के पांथर गांव में, वहां की एक महिला पर गुलदार के निर्मम हमले ने सबको आतंकित कर दिया। घायल महिला का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

इसी परिप्रेक्ष्य में चौबट्टाखाल तहसील में ग्रामसभा प्रधान विकास पांथरी के नेतृत्व में नोगांव-पांथर की महिलाओं के आह्वाहन पर एक सांकेतिक धरना दिया गया। इस धरने में चौबट्टाखाल बाजार समिति का बड़ा सहयोग रहा। बाजार समिति ने सभी दुकानें बंद करवाकर सांकेतिक धरने में हिस्सा लिया।

इस मौके पर विकास पांथरी, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, भलु लगद /फीलगुड के सुधीर सुंदरियाल, पूर्व जिलापंचायत सदस्य प्रवेश सुंदरियाल, बाजार समिति के कोषाध्यक्ष संजय रावत और पवन पांथरी जी ने अपने विचार रखे। डिग्री कॉलेज चौबट्टाखाल के छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल और उनकी टीम के सभी और क्षेत्र के जिन्दे और जागरूक लोगों ने गुलदार की इस लड़ाई को, पूरे उत्तराखंड की लड़ाई बनाने और लड़ने का आश्वाशन दिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...