अशोक कुमार उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक होंगे। 1989 बैच के आईपीएस अशोक कुमार वर्तमान में महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की मंजूरी के बाद शुक्रवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी हो गए हैं।
वह 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे मौजूदा डीजीपी अनिल रतूड़ी का स्थान लेंगे। उनके रिटायरमेंट के दिन ही आईपीएस अशोक कुमार नए डीजीपी का पद संभालेंगे। अशोक कुमार 1989 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह वर्ष 2023 तक डीजीपी के पद पर रहेंगे। आईपीएस अशोक कुमार का जन्म नवंबर 1964 में हरियाणा में हुआ। उन्होंने गांव के ही स्कूल से प्राथमिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद आईटी से बीटेक और एमटेक किया। वह इलाहाबाद अलीगढ़, हरिद्वार, शाहजहांपुर, मैनपुरी, नैनीताल, रामपुर, मथुरा में तैनात रहे। इसके साथ ही देहरादून में गढ़वाल परिक्षेत्र और कुमाऊं के आईजी रहे हैं।

हिल-मेल टीवी के कार्यक्रमों में उत्तराखंड के संबंधित कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर लगातार रखते रहे हैं अपनी बात…


Leave a comment