Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ धाम के भवन स्वामियों को मुआवजा राशि का वितरण
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम के भवन स्वामियों को मुआवजा राशि का वितरण

श्री केदारनाथ धाम में जिन भवन स्वामियों के भवन मास्टर प्लान के तहत सुनियोजित विकास हेतु चिन्हित किए हैं उन भवन स्वामियों को जिला प्रशासन द्वारा मुआवजा राशि का वितरण किया जा रहा है।

इस बात की जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि शासनादेश 31 अक्टूबर, 2022 एवं जिलाधिकारी के आदेश 05 अगस्त, 2023 के क्रम में यात्रा वर्ष के कपाट खुलने की तिथि 25 अप्रैल से 30 जून, 2023 तक की व्यवसायिक क्षतिपूर्ति मुआवजा केदारनाथ धाम में जिन भवन स्वामियों के भवन मास्टर प्लान के तहत सुनियोजित विकास हेतु चिन्हित किए गए हैं उन भवन स्वामियों को दिनांक 22 एवं 23 अगस्त, 2023 वितरित किए जाने हेतु उप जिलाधिकारी कार्यालय ऊखीमठ द्वारा पूर्व में निर्गत सूचना दिनांक 17 अगस्त, 2023 द्वारा प्रकाशन के माध्यम से सर्व संबंधितों को सूचित किया गया है।

उन्होंने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ के गढ़वाल मंडल विकास निगम परिसर तथा तहसील मुख्यालय ऊखीमठ में भी उक्त चैक वितरण संबंधी शिविर का आयोजन करते हुए तद्नुसार संबंधित कुल धनराशि 02,86,48000 (दो करोड़ छियासी लाख अड़तालीस हजार) के सापेक्ष रु.1,79,28000 (एक करोड़ उन्यासी लाख अठाईस हजार) की धनराशि 27 भवन स्वामियों को निर्गत की गई है तथा शेष धनराशि आगामी दिवसों में वितरित की जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...