राष्ट्रीय बीज निगम के सीएसडी ने कृषि मंत्री को सौंपा लाभांश का चैक

राष्ट्रीय बीज निगम के सीएसडी ने कृषि मंत्री को सौंपा लाभांश का चैक

पूसा के राष्ट्रीय बीज भवन पर राष्ट्रीय बीज निगम लि. (भारत सरकार का उपक्रम ‘मिनी रत्न’ कंपनी) ने भारत सरकार के कृषि मंत्री को 8 करोड़, 97 लाख, 58 हजार, 722 रूपए लाभांश का चैक सौंपा। यह चैक विनोद कुमार गौड़, सीएमडी, एनएससी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, कृषि राज्य मंत्री परषोत्तम रूपाला और कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को सौंपा।

इस अवसर पर कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि खेती के क्षेत्र में बीज की बड़ी महत्ता है, ऐसे में बीज के क्षेत्र में काम करने वालों की बहुत अहम जवाबदेही होती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति हो या संस्था, दोनों को सफर के स्मरण को संजोना बहुत ही सुखद होता है। इस अवसर पर सीड ट्रेसबिलिटी मोबाइल एप लांच किया। इस एप के माध्यम से असली बीजों की जानकारी मिलेगी और किसान धोखाधड़ी से बच सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने इस ऐप के लिए एनएससी को बधाई दी और कहा कि इससे और कंपनियों को भी ऐसा करने की पे्ररणा मिलेगी जिससे कि किसानों को लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में कृषि राज्य मंत्री परषोत्तम रुपाला ने कहा कि कृषि की शुरुआत बीज से होती है। वैरायटी सीड्स की ज्यादा मात्रा में किसानों को उपलब्धता सस्ते दामों में सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने एनएससी के फार्मों के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ लेने का सुझाव दिया।

कृषि राज्य मंत्री कैलाश चैधरी ने कहा कि खाद्यान्न की आत्मनिर्भरता में किसानों व वैज्ञानिकों के साथ ही एनएससी का भी बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि नई लैब व एप से किसानों को काफी फायदा होगा।

इससे पहले विनोद कुमार गौड़ ने एनएससी की गतिविधियां व उपलब्धियां बताते हुए कहा कि वर्ष 2019-20 में कंपनी ने विभिन्न चुनौतियों का सामना किया। परंतु अपने व्यापार एवं लाभ को एक सीमा तक बनाए रखने में सक्षम रही है। लाॅकडाउन कोविड-19 के वाबजूद हम अपनी फसलों की समय से कटाई कर पाये एवं 13 अप्रैल के बाद अपने सभी कार्यालयों के माध्यम से बीज को दोबारा शुरू करने के कार्य एवं सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुये किसानों को समय पर बीज पहुंचाने में सक्षम रहे। वर्ष 2019-20 के कर पूर्व लाभ में पूर्व वर्ष की अपेक्षा रू. 13.08 करोड़ की वृद्धि हुई है।

इस वर्ष एनएससी को निजी लिमिटेड दर्जें से सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी में परिवर्तित कर दिया गया है। एनएससी ने राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संस्थाओं के द्वारा प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड, सार्वजनिक उपक्रम उत्कृष्ठता पुरस्कार, कृषि बीज उत्पादन और विपणन गतिविधियों के लिए कॉरर्पोरेट उत्कृष्टता पुरस्कार, चैपियन ऑफ रूरल मार्केट आदि पुरस्कार प्राप्त किए गए हैं।

एनएससी ने डीपीई द्वारा, डीपीई कारपोरेट गर्वनेन्स पुरस्कार के पूर्ण अनुपालन हेतु बहुत ही बढ़िया ग्रडिंग प्राप्त करने के अपने कार्य निष्पादन रिकार्ड को कायम रखा है। बीज की गुणवत्ता को लंबे समय तक बनाए रखने एवं अन्य आदानों की उपलब्धतता हेतु बीज का कोटिंग भी किया जा रहा है। इस अवसर पर सीएमडी ने उपस्थिति महानुभावों को राष्ट्रीय बीज निगम के क्रियाकलापों की जानकारी एक छोटे से प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी।

केंद्रीय कृषि मंत्री की मौजूदगी में विनोद कुमार गौर, सीएमडी, एनएससी और डाॅ वी संकरन द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘NSC’s Journey in the Service of Farmers’ का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में एनएससी जब से शुरू हुआ और आज कहां तक पहुंचा है उसके बारे में बताया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this