Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी जिले की कमान संभालते ही एक्शन में दिखे डीएम डॉ आशीष चौहान
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

पौड़ी जिले की कमान संभालते ही एक्शन में दिखे डीएम डॉ आशीष चौहान

डीएम डॉ आशीष चौहान ने रांसी स्टेडियम के विस्तारीकरण के द्वितीय चरण में बनाये जा रहे स्पोर्ट्स हॉस्टल, इंडोर मल्टीपरपज स्टेडियम, वॉलीबॉल कोट तथा सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक के लिए चयनित स्थान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कम कार्य प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्य प्रगति को बढ़ाने के निर्देश दिये।

उन्होंने खेल अधिकारी को संबंधित कार्य का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्माणदायी संस्था को निर्देशित किया कि यदि कार्य में मजदूरों की संख्या कम है तो मजदूरों की संख्या में बढ़ोतरी करते हुए कार्य को जल्द गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने प्रोजेक्ट की जानकारी लेते हुए उसके अनुरूप हुए कार्य की जानकारी भी ली। स्टेडियम में अतिरिक्त कार्य जो होने थे उसको भी प्रस्ताव में शामिल करने तथा जितने भी अतिरिक्त फंड के आवश्यकता होगी उसको भी प्रस्ताव में डिमांड स्वरूप शामिल करने के निर्देश दिये।

सैनिटेशन व्यवस्था को बेहतर करने के दिये निर्देश

इसके पश्चात डीएम ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए सामान्य वार्ड, महिला वार्ड, सर्जिकल वार्ड, कोविड मरीजों को समर्पित इत्यादि का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जनरल वार्ड (पुरूष व महिला) का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से मुलाकात कर प्रतिदिन दिये जाने वाले भोजन व इलाज से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने पानी के आरओ की गुणवत्ता जांची तथा नियमित अंतराल पर सफाई करने के निर्देश दिये। एक वार्ड से दूसरे वार्ड में मरीज को ले जाने के लिए बनाए गये ढाल (स्लॉप) का भी अवलोकन किया।
अस्पताल परिसर में बायोमेडिकल वेस्ट सुविधा नियमित तरीके से नहीं की जा रही थी तथा अस्पताल के परिसर में दो पुराने खराब वाहन पाये गये और अनावश्यक सामाग्री अस्त व्यस्त पाई गई जिस पर डीएम ने सक्त चेतावनी देते हुए तत्काल खराब वाहनों की निलामी करने बायोमेडिकल वेस्ट का सुरक्षित और बेहतर तरीके से निपटान करने तथा परिसर को साफ सुथरा करने के निर्देश दिये।

शौचालय की फिनिशिंग व पेंटिग सुधारने के दिये निर्देश

डीएम ने जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी को कार्यालय के पुराने बोर्ड को हटाने के निर्देश दिये तथा निर्वाचन से जुड़े दस्तावेजों को बेहतर तरीके से रखने को कहा। साथ ही शौचालय की खराब फिनिशिंग तथा पेंटिग ठीक करने के निर्देश दिये।

इसके अलावा उन्होंने प्रेक्षागृह के निरीक्षण के दौरान दर्शकदीर्घा, स्टेज लाइटिंग, सांउड सिस्टम तथा सांस्कृतिक प्रशिक्षण की जानकारी लेते हुए व्यापक साफ-सफाई के निर्देश दिये।

रिकार्ड रूम और आपदा प्रबंधन में हो सुधारीकरण

डीएम ने रिकार्ड रूम के निरीक्षण के दौरान लाइटिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं पाई तथा हाल ही में कराए गये सुधारीकरण कार्य में बरसात से रिकार्ड के बचाव के संबंध में छत पर कोई सुधारीकरण कार्य नहीं कराया गया। जिस पर डीएम ने सुधारीकरण हेतु प्रोपर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।

आपदा कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान आपदा कंट्रोल रूम में अस्त व्यस्त सामाग्री रखी पाई, दीवार घड़ी बंद पाई गई तथा परिसर के बाहर पानी की पुरानी टूटी टंकी तथा कुछ पुराने अनावश्यक वाहन पाए गये जिनको डीएम ने तत्काल ठीक करने के निर्देश दिये। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम को बेहतर बनाने तथा जरूरी उपकरणों की उपलब्धता हेतु विस्तृत प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।

राष्ट्रीय ध्वज नियम के उल्लघंन पर की बात

जिला कलेक्ट्रेट परिसर तथा जिला पंचायत परिसर में सूर्यास्त के बाद भी राष्ट्रीय ध्वज पाया गया। जिस पर डीएम ने संबंधित दोनों अधिकारी/कार्मिक का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये।

इस दौरान आपदा कंट्रोल रूम में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे तथा संबंधित कार्यालयों में संबंधित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...