Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ वायु सेना की मदद से केदारनाथ ट्रैक पर फंसे मृतक ट्रैकर का शव किया गया रेस्क्यू
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयागसरोकार

वायु सेना की मदद से केदारनाथ ट्रैक पर फंसे मृतक ट्रैकर का शव किया गया रेस्क्यू

रूद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि रांसी मनणा केदारनाथ पैदल ट्रैक पर फंसे मृतक ट्रैकर का शव भारतीय वायुसेना के दो हैलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू किया गया। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर, 2022 को जिला आपदा परिचालन केंद्र को रांसी मनणा केदारनाथ पैदल ट्रेक से केदारनाथ जा रहे दो ट्रैकर केदारनाथ धाम से 6 किमी ऊपर महापंथ ग्लेशियर में फंसने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्थानीय पोस्टरों व गाइड को मौके पर भेज दिया गया था। अत्यधिक बारिश व वर्षा के कारण रेस्क्यू करना संभव नहीं हो पाया था। 10 अक्टूबर, 2022 को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पोर्टर व 2 गाइड मौके पर रेस्क्यू हेतु निकले।

घटना स्थल पर पहुंचने पर एक ट्रैकर आलोक विश्वास पुत्र बबुल विश्वास, उम्र करीब 33 वर्ष निवासी 1 लिचुतला सगूना नाडिया, पश्चिम बंगाल की मौत हो चुकी थी तथा दूसरे ट्रैकर का स्वास्थ्य खराब था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ द्वारा उन्हें रेस्क्यू कर केदारनाथ धाम लाया गया।

घायल ट्रैकर का उपचार केदारनाथ स्थित विवेकानंद चिकित्सालय में किया गया था, जबकि मृतक के शव को निकालने के लिए एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीम द्वारा तीन बार मैनुअली रेस्क्यू अभियान चलाया गया किन्तु खराब मौसम एवं भारी बर्फवारी के कारण रेस्क्यू नहीं किया जा सका।

डीएम मयूर दीक्षित ने मृतक ट्रैकर के शव को निकालने के लिए भारतीय वायु सेना की मदद लेते हुए 2 नवंबर को वायु सेना के दो हैलीकॉप्टर की मदद से तथा आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के नेतृत्व में डीडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा रांसी, मनणा केदारनाथ ट्रैक पर फंसे मृतक ट्रैकर का शव का रेस्क्यू किया गया जिसे चारधाम हैलीपैड़ पर लाया गया जिसमें मृतक के शव को पंचनामा की कार्यवाही हेतु जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। डीएम ने सफल रेस्क्यू अभियान के लिए टीम के सभी सदस्यों की हौसला अफजाई करते हुए सराहना की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...