Home उत्तराखंड न्यूज़ डीएम ने लिया आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा की तैयारियों का जायेजा
उत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़

डीएम ने लिया आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा की तैयारियों का जायेजा

दो दिवसीय दौरे के पहले दिन जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने गुंजी और कुटी में लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही आदि कैलाश पर्वत और पार्वती कुंड स्थित शिव मंदिर तक का दौरा भी किया। साथ ही यात्रियों के लिए सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाएं जानी।

मई से आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा शुरू होने वाली है। बीते साल भी बड़ी संख्या में पर्यटक आदि कैलाश की यात्रा पर आए थे। आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी ने न सिर्फ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया, बल्कि अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
दूसरे दिन जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी नदी के उद्गम स्थान काला पानी और नाभि ढांग पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी ने घ् पर्वत के दर्शन किए और सड़क, पानी, शौचालय और यात्रियों के ठहरने आदि की स्थिति का जायज़ा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उन्होंने विभागीय टीम के साथ आदि कैलाश यात्रा हेतु व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि पर्यटकों और श्रद्धालुओं हेतु यात्रा के दौरान मूलभूत सुविधाओं पेयजल, विद्युत, दूरसंचार, खाद्यान्न, सड़क, परिवहन आदि सुविधाएं बहाल कर दी गयी हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पार्वती सरोवर स्थित शिव मंदिर में कपाट दो मई को खुलेंगे. 28 अप्रैल से श्रद्धालु इनर लाइन परमिट के लिए वेबसाइट पर अप्लाई कर सकेंगे और 30 अप्रैल से इनर लाइन पास जारी हो जाएंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...