Home उत्तराखंड न्यूज़ तुंगनाथ धाम के कपाट खोलने की तैयारी जोरों पर
उत्तराखंड न्यूज़रुद्रप्रयाग

तुंगनाथ धाम के कपाट खोलने की तैयारी जोरों पर

इसी दिन सुबह सवा दस सवा दस बजे श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोले जाएंगे। द्वितीय केदार के कपाट खोलने को लेकर बद्री-केदार मंदिर समिति, स्थानीय ग्रामीण एवं हक हकूकधारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ताकि शुभलग्नानुसार मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

पंचकेदारों में शामिल तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट दो मई को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। जिसके बाद ग्रीष्मकाल के छह माह तक यहीं पर भगवान की नित्य पूजाएं संपंन की जाएंगी। यात्रा तैयारियों को लेकर बद्री-केदार मंदिर समिति एवं हक हकूकधारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बता दें कि तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट शुक्रवार दो मई को मिथुन लग्न में सुबह सवा दस बजे खुलेंगे। तुंगनाथ की चल विग्रह डोली 30 अप्रैल को मक्कूमठ से भूतनाथ मंदिर के लिए रवाना होगी। इस दिन डोली का यहीं पर भूतनाथ मंदिर में प्रवास रहेगा। एक मई को तुंगनाथ भगवान की चल विग्रह डोली भूतनाथ मंदिर से चोपता प्रवास के लिए पहुंचेगी।

दो मई सुबह भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह डोली चोपता से तुंगनाथ को रवाना होगी। मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर पुष्पवाण ने बताया कि तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट आगामी दो मई को वैदिक मंत्रों के साथ खोल दिए जाएंगे। बताया कि तीस अप्रैल को भगवान की उत्सव डोली धाम के लिए रवाना होगी। मंदिर के कपाट खोलने को लेकर मंदिर समिति एवं स्थानीय लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड रोडवेज हड़ताल: वार्ता विफल, शुक्रवार से प्रदेशभर में बसों का चक्का जाम

उत्तराखंड में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़...

केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, 18.53 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदल ली है।...