भाजपा से निष्कासित होने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कांग्रेस में शामिल हो गये। कई दिनों से कयास लगाये जा रहे थे कि डा. हरक सिंह रावत कांग्रेस में जा सकते है और वो घडी आ गई जब वह कांग्रेस में शामिल हो गये। कांग्रेस पार्टी में भी हरक सिंह रावत को शामिल किये जाने को लेकर कई नेता एकमत नहीं थे लेकिन डा. हरक सिंह रावत का जनाधार को देखकर कांग्रेस पार्टी ने आखिरकार उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत पिछले कई दिनों से उम्मीद लगाए हुए थे कि कांग्रेस उनका हाथ थामेगी। लेकिन पार्टी के कई नेताओं का मानना था कि ऐसे नेताओं को सबक सिखाना जरूरी है और उनको पार्टी में शामिल करने से पहले वह आगे ऐसा न करें इसके लिए उन्हें पार्टी को आश्वासन देना होगा। कुछ दिन पहले भाजपा ने हरक सिंह रावत को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।
कांग्रेस पार्टी के कई नेता चाहते थे कि डाॅ हरक सिंह रावत को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया जाये लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उनको पार्टी में शामिल करने में रूचि नहीं ले रहे थे और उनका कहना था कि पार्टी हाई कमान जो भी फैसला लेगी वह उसका समर्थन करेंगे। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं का मानना था कि डा. हरक सिंह रावत को पार्टी में शामिल किया जाना चाहिए। इससे कांग्रेस और मजबूत होगी।
डाॅ हरक सिंह रावत को कांग्रेस पार्टी में शामिल किये जाने पर देहरादून में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर खुशियां मनाई और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सम्मान में जिन्दाबाज के नारे लगाये।


Leave a comment