Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ मेट्रो नियो परियोजना को लेकर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने की केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से बातचीत
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

मेट्रो नियो परियोजना को लेकर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने की केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से बातचीत

शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस मौके पर देहरादून शहर में मेट्रो नियो परियोजना की डीपीआर को स्वीकृति तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए धनराशि और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत डीपीआर लागत का केंद्रांश धनराशि अवमुक्त करने की मांग की।

नई दिल्ली स्थित आवास में हुई मुलाकात में डॉ. अग्रवाल ने राज्य में शहरी विकास के अंतर्गत चल रही योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही केंद्र सरकार के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में चल रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री को मांग पत्र भी सौंपा। इस पत्र में बताया गया कि देहरादून शहर में मेट्रो नियो परियोजना के 2 एलिवेटेड कॉरिडोर्स जिनकी लंबाई 22.424 किमी और 25 स्टेशन प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि इसे पूर्ण करने की अनुमानित अवधि 2025 तथा 1852.74 करोड़ आंकलित है। मांग पत्र सौंपते हुए परियोजना की डीपीआर को स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया।

इसके अलावा डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास (शहरी) के लाभार्थी आधारित निर्माण घटक में 53वीं सीएसएमसी में स्वीकृत 956 नए आवास तथा 216 आवासों की वृद्धि के लिए स्वीकृत परियोजनाओं की प्रथम किस्त की धनराशि सहित दो अन्य परियोजनाओं की धनराशि निर्गत कराने की मांग की।

इस मांग पत्र के जरिए डॉ. अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री से स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत 2 निकायों चौखुटिया एवं शिवालिक नगर की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की डीपीआर के सापेक्ष केंद्रांश धनराशि अवमुक्त करने का अनुरोध किया। इसी तरह 11 नव गठित निकायों के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की डीपीआर में कूड़े का एकत्रीकरण एवं परिवहन हेतु वाहनों व उपकरणों का प्रावधान स्वीकृत करने की मांग की।

इस मौके पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार को इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...