Home उत्तराखंड न्यूज़ कांवड़ यात्रा: ट्रैफिक प्लान व डाइवर्ट रूट की जानकारी के बाद ही निकले घर से बाहर
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

कांवड़ यात्रा: ट्रैफिक प्लान व डाइवर्ट रूट की जानकारी के बाद ही निकले घर से बाहर

उत्तराखंड में कांवड यात्रा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी किये है। प्रशासन ने जनता से ट्रैफ़िक जानकारी के बाद ही घर से निकलने की हिदायत दी है।

हरिद्वार हाईवे पर 20 जुलाई से बंद रहेगा यातायात, पुलिस ने जारी किया नया रूट प्लान यातायात पुलिस ने कुछ आंशिक परिवर्तन के साथ बृहस्पतिवार को नया प्लान जारी किया है। यात्री हरिद्वार आने से पहले ये प्लान जरूर पढ़ लें।20 जुलाई से हाईवे पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित हो जाएंगे। वहीं 14 से 20 जुलाई तक सुबह पांच बजे से 11 बजे तक भारी वाहन हाईवे पर नहीं चलेंगे। यातायात पुलिस ने कुछ आंशिक परिवर्तन के साथ बृहस्पतिवार को नया प्लान जारी किया है।

दिल्ली से देहरादून-ऋषिकेश जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को प्राथमिक तौर पर रामपुर तिराहे से देवबंद से गागलहेड़ी होते हुए छुटमलपुर बिहारीगढ़ से देहरादून और ऋषिकेश के लिए डायवर्ट किया जाएगा। हरिद्वार सीमा में प्रवेश कर चुके दिल्ली से देहरादून-ऋषिकेश जाने वाले छोटे बड़े वाहनों को कोवली से एनएच 344 से भगवानपुर से मंडावर, छुटमलपुर, बिहारीगढ़ से देहरादून और ऋषिकेश की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

दिल्ली-मेरठ, मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन 17 जुुलाई से 20-21 जुलाई की रात तक मुजफ्फरनगर से मंगलौर, नगला इमरती से सर्विस लेन से डायवर्ट कर लंढौरा, लक्सर, सुल्तानपुर, फेरुपुर, जगजीतपुर, एसएम तिराहा से डायवर्जन कर शनि चौक, मातृसदन होते हुए दक्षद्वीप पार्किंग के दाहिने होते हुए शमशान घाट पुल से बैरागी कैंप पार्किंग के लिए डायवर्ट किए जाएंगे।

दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन 20-21 जुलाई रात्रि तक बिझौली से नगला इमरती से सर्विस लेन से डायवर्ट होकर लंढौरा, लक्सर, सुल्तानपुर, फेरुपुर, जगजीतपुर, एसएम तिराहा से डायवर्जन कर शनि चौक से मातृसदन, दक्षदीप पार्किंग से दाहिने होते हुए शमशान घाट पुल से बैरागी कैंप पार्किंग में डायवर्ट किए जाएंगे।

यमुनानगर सहारनपुर से हरिद्वार आने वाले वाहन एनएच 344 भगवानपुर से सालियर हाईवे, बिझौली, मिलिट्री अस्पताल, ढंढेरा, नगला इमरती, लढ़ौरा, लक्सर, जगजीतपुर से शनि चौक, मातृसदन होते हुए बैरागी कैंप पहुंचेंगे। यदि मंगलौर में या नगला इमरती में यातायात का दबाव होता है तो यातायात को पुरकाजी से डायवर्जन कर खानपुर चेक पोस्ट होते हुए लक्सर, सुल्तानपुर, फेरुपुर, जगजीतपुर होते हुए बैरागी कैंप भेजा जाएगा।

14 जुलाई से 20 जुलाई तक भारी वाहनों का आवागमन सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। वहीं 20 जुलाई से 27 जुलाई तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का जनपद में आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

देहरादून-ऋषिकेश से आने वाली सभी रोडवेज बसों को नेपाली तिराहा से रायावाला होते हुए मोतीचूर पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
– नजीबाबाद-बिजनौर की ओर से आने वाली सभी रोडवेज बसों को चिड़ियापुर से 4.2 माइल स्टोन से डायवर्ट कर गौरीशंकर-नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
– दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली सभी रोडवेज बसों को ऋषिकुल मैदान, हरिराम आर्य इंटर कॉलेज पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...