Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरेला पर्व पर प्रदेशभर में 5 लाख पौधे रोपेगी भाजपा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

हरेला पर्व पर प्रदेशभर में 5 लाख पौधे रोपेगी भाजपा

उत्तराखंड में हरेला पर्व पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में 5 लाख पौधे रोपेगी। भाजपा ने प्रकृति संरक्षण के इस अभियान की शुरूआत 23 जून से की थी। इस बात की जानकारी भाजपा के पूर्व मंत्री और हरेला प्रभारी अरविंद पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि कोविड के कारण पूरे विश्व में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पडी और इसकी एक वजह ऑक्सीजन की कमी भी रही है। इसलिए भाजपा ने बूथ लेवल के कायकर्ताओं से आग्रह किया है कि प्रकृति के संरक्षण के लिए आगे आयें। 23 जून से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस, 6 जुलाई को उनकी जयंती और 16 जुलाई को हरेला पर्व को मिलाकर यह तय किया गया कि हर बूथ स्तर पर 20 से ज्यादा पौधे रोपे जायेंगे।

यह पौधे लगाने का काम हर बूथ पर 23 जून से शुरू किया गया है। 30 जून से छह जुलाई तक छह हजार से ज्यादा बूथों पर वृक्षारोपण, संगोष्ठी की गई। 23 जून से 15 जुलाई तक 94 हजार कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण, जन जागरूकता अभियान आदि में हिस्सा लिया है। इन्होंने अभी तक प्रदेश में करीब 60 हजार पौधे लगाए गए हैं। 15-16 जुलाई को हरेला पर्व पर बड़े पैमाने पर यह अभियान चलाते हुए संगठन ने पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए हरेला प्रभारी अरविंद पांडेय ने प्रदेशभर की करीब 50 विधानसभाओं का दौरा किया है। भाजपा के 252 में से 150 मंडलों तक खुद जाकर व्यवस्थाएं देखी हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...