Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ मूसलाधार बारिश के चलते धर्मनगरी हुई पानी-पानी
उत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

मूसलाधार बारिश के चलते धर्मनगरी हुई पानी-पानी

धर्मनगरी और आसपास क्षेत्र में सुबह हुई मूसलाधार वर्षा के चलते शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। शहर के व्यस्ततम मध्य हरिद्वार के श्री चंद्राचार्य और भगत सिंह चौक रेलवे पुलिया के नीचे पानी भरने से लोगों को भारी असुविधा हुई।

श्री चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने भी जल भराव को लेकर नाराजगी जताई। धर्मनगरी हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश के बाद सड़कों पर दो से 3 फुट पानी भर गया। निकासी नहीं होने के कारण इसमें चलने के लिए आम लोग मजबूर हैं। वही हरिद्वार का दिल कहे जाने वाला रानीपुर मोड़ भी जलमग्न हो गया है।

हरिद्वार के रानीपुर मोड़ के आसपास की दुकानें पानी में डूबी नजर आ ई। अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने बताया कि 15 दिन पहले महापौर को नाले नालियों की सफाई के संबंध में ज्ञापन भी दिया था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles