सास और साले को घर बुलाकर मारी गोली, आरोपी फरार, तलाश जारी

सास और साले को घर बुलाकर मारी गोली, आरोपी फरार, तलाश जारी

परिजनों और पड़ोसियों के अनुसार, यह हमला पूरी तरह से पूर्व नियोजित था। आरोपी पराग ने पूरी योजना के तहत सास और साले को बुलाकर उन पर हमला किया। हालांकि, पारिवारिक रंजिश की बात से परिजनों ने इनकार किया है। जिससे हमले की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

हरिद्वार। देर रात ज्वालापुर क्षेत्र के मोहल्ला देवतान में एक युवक ने अपनी सास और साले को घर बुलाकर उन पर लाइसेंसी असलहे से फायर झोंक दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। वारदात को अन्जाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के मुबाबिक देवतान मोहल्ला निवासी और पेशे से तीर्थ पुरोहित पराग चाकलान ने गुरुवार की रात करीब 12 बजे अपनी सास सरिता शर्मा और साले पारस शर्मा को किसी बहाने से अपने घर बुलाया। जिसके बाद पराग ने पहले घर की लाईटें बंद कर दी, फिर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी युवक की चलाई गोली साले के कान को छूते हुए निकल गई। सास पर चलाई गई गोली उसके चेहरे को पार कर गई।
गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल जाकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने के बाद उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this