Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में बाघों की संख्या बढ़ने से प्रशासन को बरतनी होगी अधिक सतर्कता
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरनैनीताल

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में बाघों की संख्या बढ़ने से प्रशासन को बरतनी होगी अधिक सतर्कता

उत्तराखंड में टाइगर ऐस्टीमेशन का कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही इसका रिजल्ट सामने आने वाला है। आपको बता दें जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में एक बार फिर से बाघों के बढ़ने की आशंका जताई गई है इस बारे में मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक समीर सिन्हा ने कहा कि हम उम्मीद जता रहे हैं कि कॉर्बेट पार्क में एक बार फिर से बाघों की संख्या बढ़ सकती है।

मौजूदा वक्त में कॉर्बेट नेशनल पार्क में 250 से ज्यादा बाघ मौजूद हैं और अब अगर बाघों की संख्या बढ़ती है तो यह अपने आप में एक बड़ी बात होगी क्योंकि कॉर्बेट नेशनल पार्क की बाघों की धारण क्षमता 160 से 170 तक है, मौजूदा समय में कॉर्बेट नेशनल पार्क में उसकी क्षमता से कहीं अधिक बाघ मौजूद हैं और अब अगर बाघ बढ़ते हैं तो ऐसे में यह बात प्रशासन के लिए जहां यह खुशी की बात होगी तो वही मुश्किल का सबब भी बन सकती है क्योंकि क्षमता बढ़ने से बाघों की सुरक्षा को लेकर भी कॉर्बेट नेशनल पार्क प्रशासन को और अधिक सतर्कता बरतनी होगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...