Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड कोरोना कर्फ्यू 29 तक जारी, कई रियायतों का ऐलान; होटल, बार, रेस्टोरेंट सब खुलेंगे
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड कोरोना कर्फ्यू 29 तक जारी, कई रियायतों का ऐलान; होटल, बार, रेस्टोरेंट सब खुलेंगे

उत्तराखंड में कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं। 200 के आसपास नए मामले देख सरकार ने कुछ ढील देने का फैसला किया है। हालांकि नए केस भले ही स्थिर हो गए हैं लेकिन कोरोना अभी गया या खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में कहा जा सकता है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई अभी जारी है।

उत्तराखंड सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए पूरी तरह से कोरोना कर्फ्यू नहीं हटाने का फैसला किया है।

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई और निर्णय लिया गया कि कोविड कर्फ्यू को 22-29 तारीख तक कई रियायतों के साथ जारी रखा जाएगा।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अब दुकानें हफ्ते में पांच दिन खुलेंगी और वीकेंड में शनिवार और रविवार को बंद रहेंगी। होटल और रेस्टोरेंट अब 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकते हैं।

वीडियो में देखिए सरकार के फैसले की बड़ी बातें

 

 

चार धाम यात्रा को लेकर भी अपडेट

  • एक जुलाई से शुरू हो रही चार धाम यात्रा
  • पहले चरण में स्थानीय लोगों को मिलेगा दर्शन का मौका
  • उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के लोग कर सकेंगे दर्शन
  • 11 जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों के लिए चार धाम यात्रा शुरू होगी
Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...