Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चुनाव आयोग का चम्पावत में उपचुनाव की तारीख का एलान
उत्तराखंड न्यूज़चंपावतताज़ा ख़बरदेश-विदेशदेहरादून

चुनाव आयोग का चम्पावत में उपचुनाव की तारीख का एलान

चुनाव आयोग का चम्पावत में उपचुनाव की तारीख का एलान

 

चुनाव आयोग का चम्पावत में उपचुनाव की तारीख का एलान

चुनाव आयोग ने ओडिशा, उत्तराखंड, केरल में 3 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की; 31 मई को मतदान, 3 जून को नतीजे

चुनाव आयोग ने चम्पावत में उपचुनाव की तारीख का एलान

उत्तराखंड में चंपावत उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है सोमवार शाम चंपावत उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई।अधिसूचना के अनुसार 11 मई तक नॉमिनेशन किया जाएगा, 17 मई को तक नाम वापसी का समय रहेगा और 31 मई को चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान किए जाएंगे। तो वहीं 3 जून को मतगणना के बाद 5 जून से पहले पहले विजय प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी और चुनाव संपन्न करवा दिए जाएंगे।

बता दें कि पिछला चुनाव खटीमा से हारने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था जिसके बाद चंपावत सीट से कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट छोड़ी है। जिसके बाद इस सीट पर दोबारा चुनाव करवाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पहले ही चंपावत से ताल ठोंक चुके हैं हालांकि यंहा से अब कांग्रेस किस प्रत्याशी को मैदान में उतारती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

ग़ौरतलब है कि चंपावत से मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से ही उनकी जीत की ख़ातिर पार्टी जोर शोर से तैयारियां कर रही है। खुद सीएम धामी भी जनता को सम्बोधित कर चुके है। अब चुनाव की तिथि तय होते ही पूरे कार्यकर्ता दुगनी रफ्तार से सीएम धामी की जीत तय करने में जुट चुके हैं। किंतु देखना यह होगा कि विपक्ष उनकी राह रोक पाने सफल होती है या नही।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...