Home उत्तराखंड न्यूज़ नहीं रहे हिंदी के मशहूर कथाकार शेखर जोशी, 90 साल की उम्र में हुआ निधन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

नहीं रहे हिंदी के मशहूर कथाकार शेखर जोशी, 90 साल की उम्र में हुआ निधन

हिंदी के मशहूर कथाकार शेखर जोशी का गाजियाबाद में निधन हो गया है। हिंदी भाषा को पढ़ने और समझने वाले लोगों को इससे बड़ा झटका लगा है। इसी के साथ साहित्यकारों के लिए भी ये किसी सदमे से कम नहीं है।

हिंदी के मशहूर कथाकार शेखर जोशी का जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के ओलिया गांव में 1932 में हुआ था। उनका आज 90 साल की उम्र में गाजियाबाद में निधन हो गया। शेखर जोशी कोसी का घटवार, दाज्यू और बदबू जैसी प्रगतिशील कहानियों के लिए खासतौर पर जाने जाते हैं। शेखर जोशी की कहानियों का अंग्रेजी, चेक, पोलिश, रूसी और जापानी भाषाओं में अनुवाद हुआ है। उनकी कहानी ’दाज्यू’ पर बाल-फिल्म सोसायटी द्वारा फिल्म का निर्माण भी किया गया।

शेखर जोशी का जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा के ओलिया गांव में हुआ। शेखर जोशी की प्रारंभिक शिक्षा अजमेर और देहरादून में हुई। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान ही सुरक्षा विभाग में शेखर जोशी का ई.एम.ई. अप्रेंटिसशिप के लिए चयन हो गया, जहां वो सन् 1986 तक सेवा में रहे और उसके बाद स्वैच्छिक रूप से पदत्याग कर स्वतंत्र लेखक बन गए।

दाज्यू, कोशी का घटवार से मिली नई पहचान

दाज्यू, कोशी का घटवार, बदबू, मेंटल जैसी कहानियों ने न सिर्फ शेखर जोशी के प्रशंसकों की लंबी जमात खड़ी की बल्कि नई कहानी की पहचान को भी अपने तरीके से प्रभावित किया। शेकर लगातार पहाड़ी इलाकों में गरीबी, कठिन जीवन संघर्ष, उत्पीड़न, यातना, उम्मीद और धर्म-जाति से जुड़ी रूढ़ियों के बारे में भी लिखते रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...