Home ताज़ा ख़बर महाकुम्भ में लगा फिल्म जगत के सितारों का जमघट, सीएम योगी के प्रयासों के हुए मुरीद
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशसरोकार

महाकुम्भ में लगा फिल्म जगत के सितारों का जमघट, सीएम योगी के प्रयासों के हुए मुरीद

महाकुम्भ में स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंचे फिल्म जगत के दिग्गज सितारे। एक्टर विवेक ओबरॉय, विक्की कौशल, पुनीत इस्सर और फेमस ड्रमर शिवमणि ने पुण्य की डुबकी लगाकर संगम व महाकुम्भ मेला क्षेत्र का किया भ्रमण, योगी सरकार और प्रशासन के प्रयासों की तारीफ की।

गंगा-यमुना-सरस्वती का पवित्र त्रिवेणी संगम महाकुम्भ 2025 के दौरान न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए धरती के सबसे बड़े केंद्र के तौर पर उतरा है। चाहें राजनीति हो, चाहें उद्योग जगत हो या फिर फिल्म जगत, सभी कलाओं, सभी संस्कृतिकियों और विश्व के सभी क्षेत्रों के दिग्गजों का संगम स्थल महाकुम्भ 2025 बनकर उभरा है। महाकुम्भ 2025 में यूं तो हर दिन ही कोई न कोई प्रख्यात शख्सियत संगम पर डुबकी लगाकर खुद को धन्य मानती है और इस दिव्य-भव्य महाकुम्भ के आयोजन के लिए योगी सरकार की प्रशंसा करती है मगर गुरुवार का दिन कई मायनों में विशिष्ट रहा। इस दिन फिल्म जगत के बड़े कलाकार विवेक ओबराय व विक्की कौशल ने संगम में डुबकी लगाई। वहीं, महाराष्ट्र की फायरब्रांड नेत्री और पूर्व एक्ट्रेस नवनीत राणा ने भी संगम में स्नान किया। इससे पूर्व, प्रसिद्ध ड्रमर शिवमणि, महाभारत में दुर्योधन का कैरेक्टर प्ले करने वाले पुनीत इस्सर व फेमस मेंटलिस्ट सुहानी शाह समेत कई कलाकार महाकुम्भ के महाआयोजन का हिस्सा बनकर खुद को धन्य माना।

विक्की कौशल ने खुद को बताया सौभाग्यशाली

शिवाजी महाराज के पुत्र सम्भाजी महाराज की जीवनी पर आधारित फिल्म छावा की रिलीज के पहले एक्टर विक्की कौशल ने तीर्थराज प्रयागराज पहुंचकर संगम में पवित्र डुबकी लगाई और फिल्म की सफलता की कामना की। विक्की कौशल दोपहर अरैल घाट से क्रूज में सवार होकर संगम स्थल गए जहां उन्होंने पवित्र डुबकी लगाई। उन्होंने मीडिया को दिए संक्षिप्त इंटरव्यू में महाकुम्भ का हिस्सा बनने के लिए खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि वह कई दिन से इस अवसर की प्रतीक्षा में थे और आज जाकर उनकी यह इच्छा पूरी हो सकी। उन्होंने सीएम योगी और स्थानीय प्रशासन द्वारा महाकुम्भ के आयोजन और व्यवस्थाओं को लेकर भी हर्ष जताते हुए इसे असाधारण करार दिया।

विवेक ओबराय ने की सीएम योगी की तारीफ

एक्टर विवेक ओबराय भी महाकुम्भ मेला क्षेत में स्थापित परमार्थ निकेतन के शिविर में पहुंचे और सपरिवार उन्होंने संगम में डुबकी लगाते हुए इस पूरे अनुभव को अभूतपूर्व करार दिया। महाकुम्भ को लेकर उन्होंने कहा कि पूरा वातावरण आध्यात्मिक उन्नति और शांति से ओतप्रोत है। महाकुम्भ को सफल बनाने के लिए सीएम योगी की उन्होंने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के लिए प्रबंध करना और विषम परिस्थितियों के बावजूद लोगों को धैर्यपूर्वक संभालने के लिए पुलिस, मेला प्रशासन और इनकी अगुआई कर रहे सीएम योगी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने इस अवसर को अपने बच्चों के अंदर आध्यात्मिक गुणों को विकसित करने और अपने साथ ही परिवार की आध्यात्मिक शक्तियों को जागृत करने का भी माध्यम बताया।

नवनीत राणा, शिवमणि, पुनीत इस्सर समेत कई सितारों ने किया स्नान

इससे पूर्व, महाराष्ट्र की फायरब्रांड नेता नवनीत राणा ने भी पवित्र संगम में स्नान कर इस अवसर को सनातन के लिए सकारात्मक क्षण बताया। स्थानीय प्रशासन और योगी सरकार की तारीफ करने के साथ ही इस महाआयोजन को लेकर कहा कि सबसे ज्यादा महाकुम्भ में युवा पीढ़ी स्नान करने आ रही है जो सनातन की गहरी जड़ों और उज्ज्वल भविष्य का द्योतक है। इसके साथ ही, परमार्थ निकेतन के ही महाकुम्भ स्थित शिविर में फेमस ड्रमर शिवमणि ने भी मंत्रमुग्ध कर देने वाले संगीत की उपस्थिति देकर समां बांध दिया। उनसे पूर्व बीआर चोपड़ा कृत महाभारत में दुर्योधन के कैरेक्टर के लिए फेमस हुए एक्टर पुनीत इस्सर व फेमस मेंटलिस्ट सुहानी शाह भी आस्था के महाकुम्भ का साक्षात्कार कर चुके हैं। पिछले दो दिनों में पंकज त्रिपाठी व सुनील शेट्टी जैसे दिग्गजों समेत कई कलाकार महाकुम्भ में डुबकी लगाकर खुद को धन्य बता चुके हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

बिलखेत में 30 दिवसीय पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर शुरू, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद

नयारघाटी के बिलखेत में एयरो स्पोर्ट्स और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने...