बॉलीवुड से आई एक दुखद खबर ने रविवार को देशभर के लोगों को झकझोर कर रख दिया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में धोनी का किरदार निभाने वाले मशहूर ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी। वह 34 साल के थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो सुशांत फांसी के फंदे से लटके मिले। उनकी एक और चर्चित फिल्म ‘केदारनाथ’ थी जिसमें सारा अली खान उनके साथ अभिनेत्री के रोल में थीं। यह फिल्म उत्तराखंड में केदारनाथ त्रासदी पर आधारित थी।
जानकारी के मुताबिक सुशांत पिछले 6 महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। उन्होंने करियर की शुरुआत टीवी ऐक्टर के तौर पर की थी। सुशांत ने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था। हालांकि एकता कपूर निर्देशित धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से उन्हें खूब पहचान मिली। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का जन्म बिहार के पटना में 21 जनवरी, 1986 को हुआ था। वो बिहार के ही पूर्णिया जिले के रहने वाले थे।
उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एमएस धोनी की बायोपिक सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म ‘सोनचिड़िया’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों में नजर आए।
सुशांत काफी लंबे समय से सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए थे। उन्होंने ट्विटर पर अंतिम ट्वीट 27 दिसंबर, 2019 को किया था।हालांकि उन्होंने 3 जून को अपनी मां को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। सुशांत की मौत पर हर क्षेत्र से लोग ट्विटर पर अपना दुख और परिवार से संवेदना जता रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शोक संदेश में लिखा है, ‘सुशांत सिंह राजपूत…एक प्रतिभाशाली युवा अभिनेता बहुत जल्दी चला गया। उनके अभिनय ने कई लोगों को प्रेरित किया। कई यादगार परफॉर्मेंस वो अपने पीछे छोड़ गए। उनके निधन से स्तब्ध हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाए हैं। ओम शांति..।’
Sushant Singh Rajput…a bright young actor gone too soon. He excelled on TV and in films. His rise in the world of entertainment inspired many and he leaves behind several memorable performances. Shocked by his passing away. My thoughts are with his family and fans. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 14, 2020
कई फिल्म कलाकारों और अन्य हस्तियों ने सुशांत सिंह की मौत पर दुख जताया है।
The news of Sushant Singh Rajput’s death is truly sad. What a tragic loss🙏 Deepest condolences to his family & loved ones. May his soul find eternal peace.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) June 14, 2020
#SushantSinghRajput Really sad news. He struggled and fought against many odds. God bless his soul ..suicide for some and introspection for a few.
— Prasoon Joshi (@prasoonjoshi_) June 14, 2020
Honestly this news has left me shocked and speechless…I remember watching #SushantSinghRajput in Chhichhore and telling my friend Sajid, its producer how much I’d enjoyed the film and wish I’d been a part of it. Such a talented actor…may God give strength to his family 🙏🏻
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 14, 2020
Shocked and sad to hear about the loss of Sushant Singh Rajput.
Such a young and talented actor. My condolences to his family and friends. May his soul RIP. 🙏 pic.twitter.com/B5zzfE71u9— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 14, 2020
Life is fragile and we don’t know what one is going through. Be kind. #SushantSinghRajput Om Shanti pic.twitter.com/zJZGV96mmb
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) June 14, 2020


Leave a comment