Friday , 4 September 2026
Home देश-विदेश झारखंड रांची में पटाखे की दुकान में लगी आग, पांच लोगों की मौत
देश-विदेशसरोकार

झारखंड रांची में पटाखे की दुकान में लगी आग, पांच लोगों की मौत

झारखंड में गढ़वा जिले में रंका प्रखंड के गोदरमाना के मुख्य बाजार में एक पटाखे की दुकान में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोदरमाना मुख्य बाजार के कुश कुमार गुप्ता के दुकान में आज दिन में करीब 11:30 बजे आग लग गयी जिसके कारण दुकानदार कुश कुमार गुप्ता समेत 5 लोगों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुश कुमार किराने और पटाखे की दुकान चलाते थे और पटाखे की दुकान के पीछे 2 गोदाम हैं। अचानक एक पटाखा फूटा और देखते ही देखते पटाखे की दुकान में आग लग गयी। पटाखे में विस्फोट के बाद दुकान का शटर बंद हो गया और सभी 5 लोग उसी में बंद हो गये।आग बुझाये जाने के बाद जब सभी को गोदाम की दीवार को काटकर बाहर निकाला गया लेकिन तब तक सभी पांचों लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान दुकानदार कुश कुमार गुप्ता, अजित कुमार केसरी, सुशीला केरकेट्टा , आयुष कुमार केसरी और पियूष कुमार केसरी के रूप में हुई है।

इस बीच मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गढ़वा जिले के रंका प्रखंड में पटाखा दुकान में आग लगने से 5 लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोकाकुल परिवार को दुःख की इस विकट घड़ी में सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। साथ ही, जिला प्रशासन को मामले की जांच का निर्देश भी दिया है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...