Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार रुड़की के प्राइवेट अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से 5 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा
हरिद्वारउत्तराखंड न्यूज़

रुड़की के प्राइवेट अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से 5 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा

Uttarakhand government corona update

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक दुखद खबर आई है। यहां रुड़की के एक प्राइवेट अस्पताल में ऑक्सिजन की सप्लाई बाधित होने से पांच कोविड-19 मरीजों ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया है कि करीब 30 मिनट तक अस्पताल में ऑक्सिजन की सप्लाई बाधित हुई, जिसके कारण यह घटना घटी।

मृतकों में एक महिला भी शामिल है। अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि बुधवार तड़के यह घटना घटी जब डेढ़ से दो बजे के बीच ऑक्सीजन की सप्लाई अस्पताल में बाधित हो गई। उन्होंने कहा कि वेंटिलेटर सपोर्ट पर एक मरीज की मौत हो गई जबकि चार अन्य ऑक्सीजन बेड पर थे।

हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल का मेडिकल ऑडिट भी किया जाएगा, इस टीम में रुड़की सरकारी अस्पताल के सीएमएस और दो अन्य डॉक्टर शामिल होंगे।

उत्तराखंड में कोरोना के नए रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन, PM मोदी ने सीएम रावत को मिलाया फोन

रविशंकर ने कहा कि यह टीम एक हफ्ते में अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता, मांग और आपूर्ति के अनुपात और मरीजों की संख्या से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट देगी। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...