उत्तराखंड में कोरोना के नए रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन, PM मोदी ने सीएम रावत को मिलाया फोन

उत्तराखंड में कोरोना के नए रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन, PM मोदी ने सीएम रावत को मिलाया फोन

देश के कई राज्यों में अब कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं पिछले 10 दिनों के आंकड़े देखें तो रोजाना नए मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम तीरथ सिंह रावत को फोन कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

देवभूमि उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से 5 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मरीज बढ़ रहे हैं। मौतों का आंकड़ा भी अब रोज 100 के पार जा रहा है। सरकार अपने स्तर पर संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए प्रयास कर रही है। साथ ही लोगों के इलाज के लिए बेड, ऑक्सिजन आदि के इंतजाम हो रहे हैं। उत्तराखंड में कोरोना के हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी नजर है।

मंगलवार को पीएम मोदी ने फोन कर सीएम तीरथ सिंह रावत से कोरोना के हालात की जानकारी ली। सीएम ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर उत्तराखंड के पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों में कोविड की स्थिति तथा उससे बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए केंद्र से दी जारी मदद को और बढ़ाने का भरोसा दिलाया है। सीएम ने प्रधानमंत्री का हृदय से हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

1 मई को प्रदेश में 5493 केस, 2 मई को 5606, 3 मई को 5403, 4 मई को तो कोरोना ने नया रेकॉर्ड बनाते हुए 7 हजार के आंकड़े को पार कर दिया, जो चिंताजनक स्थिति की ओर इशारा करते हैं।

4 मई को आए मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 7,028 नए कोविड केस आए और 85 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस 56,627 और कुल मौतें 3 हजार से ज्यादा हो चुकी हैं। कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए कई जिलों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध भी लगाए गए हैं।

जिलेवार आंकड़े देखें तो सबसे ज्यादा मामले देहरादून से 2789 आए हैं। इसके बाद ऊधमसिंह नगर से 833, नैनीताल से 819, हरिद्वार से 657, पौड़ी गढ़वाल से 513 नए मरीज बढ़े हैं। (नीचे देखिए पूरा चार्ट)

Image

2 comments
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

2 Comments

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this