चारधाम में पूजा को लेकर आई गाइडलाइंस, आम लोगों को जाने की मनाही

चारधाम में पूजा को लेकर आई गाइडलाइंस, आम लोगों को जाने की मनाही

उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट खुलने की तारीख नजदीक आ गई है। इसी महीने में 14 से 18 मई तक कपाट खुलेंगे। इस दौरान पूजा समय पर होगी लेकिन आम श्रद्धालुओं के लिए चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। उत्तराखंड में रोजाना 5 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। ऐसे में सरकार संक्रमण को रोकने के लिए बड़े फैसले ले रही है।

उत्तराखंड के चारों देवस्थान परंपरागत तरीके से अपनी नियत तिथि और समय पर खोले जाएंगे। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई नियम बनाए गए हैं। जी हां, चारधाम में पूजा को लेकर देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने गाइडलाइंस जारी की है। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कोविड-19 की दूसरी लहर के संक्रमण को देखते हुए लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार धाम यात्रा आम श्रद्धालुओं के लिए अग्रिम आदेशों तक स्थगित की जाती है।

आदेश में यह साफ किया गया है कि चारों देवस्थान पूर्व परंपरानुसार निर्धारित तिथि एवं समय पर खोले जाएंगे। पूजा सांकेतिक रूप से जारी रहेगी।

पहले जानिए कपाट खुलने की तारीख

  • यमुनोत्री- 14 मई दोपहर 12.15 बजे
  • गंगोत्री- 15 मई सुबह 7.31 बजे
  • केदारनाथ- 17 मई सुबह 5 बजे
  • बदरीनाथ- 18 मई सुबह 4.15 बजे

अब जानिए नई गाइडलाइंस
– कपाट खुलने के बाद देवस्थान आम तौर पर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगे।
– जिन लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखेगा, केवल उन्हें ही देवस्थान परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी।
– द्वार पर हाथों के लिए एल्कोहल युक्त सैनेटाइजर का प्रयोग किया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग मशीन से भी जांच की जाएगी।
– सभी प्रवेश करने वाले लोगों को मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य होगा।
– जूते-चप्पलों को निर्धारित स्थान पर ही रखना होगा।
– देवस्थानम परिसर के अंदर एवं बाहर सोशल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।
– देवस्थानम् गर्भ गृह में केवल रावल, पुजारी एवं संबंधितों के ही प्रवेश की अनुमति होगी।
– लाइन में लगने की स्थिति में लोगों को एक दूसरे से कम से कम 6 फीट की दूर रखनी होगी।
– बैठने के स्थानों को भी सोशल डिस्टेंसिंग के मानक अनुसार व्यवस्थित किया जाना आवश्यक होगा।
– मूर्तियों, घंटियों, प्रतिरूपों, ग्रंथों/पुस्तकों आदि को स्पर्श करने की अनुमति नहीं होगी।
– देवस्थानम् परिसर में किसी भी प्रकार का प्रसाद वितरण, टीका लगाने आदि की अनुमति नहीं होगी।
– भोग आदि वितरण के समय शारीरिक दूरी के मानकों का अनुपालन करना अनिवार्य होगा।
– देवस्थान के अंदर परिसर की लगातार सफाई एवं सैनेटाइज करना आवश्यक होगा।
– परिसर में निश्चित समय अंतराल पर फर्श की सफाई करनी होगी।
– मंदिर के अंदर एक ही मैट, दरी, चादर के प्रयोग से पूर्णतः बचना होगा।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this