Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ऋषिकेश: कोरोना से जंग के लिए आईडीपीएल में 500 बेड के अस्पताल का काम शुरू, महापौर ने किया निरीक्षण
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

ऋषिकेश: कोरोना से जंग के लिए आईडीपीएल में 500 बेड के अस्पताल का काम शुरू, महापौर ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण और उसकी रोकथाम के लिए केंद्र सरकार के आदेश पर ऋषिकेश के आईडीपीएल स्थित हेलिपैड के प्रांगण में आकस्मिक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 500 बैड के कोविड अस्पताल के निर्माण का युद्व स्तर पर कार्य शुरू हो गया है। डीआरडीओ को 25 दिन के भीतर हास्पिटल के निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। सोमवार की दोपहर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने हॉस्पिटल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के निर्माण का जिम्मा संभाल रहे डीआरडीओ के सूबेदार मेजर सुभाष को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

उनके द्वारा बिजली, पानी की आ रही दिक्कतों पर तत्काल सम्बंधित अधिकारियों को महापौर ने उन्हें मौके पर तलब कर लिया। इस दौरान महापौर द्वारा निर्माणाधीन स्थल पर सैनेटाइजेशन के टैंकरों द्वारा सैनेटाइजेशन भी शुरू करा दिया गया। महापौर अनिता ममगाई ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आदेश एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सहयोग से आईडीपीएल हेलिपैड में कोविड-19 की जंग से लड़ने के लिए 500 बेड का जो अत्याधुनिक हॉस्पिटल खोलने का निर्णय लिया गया है वह एक ऐतिहासिक कदम है। निश्चित है कि इससे ऋषिकेश ही नहीं बल्कि आसपास के कोरोना संक्रमित रोगियों की जिंदगियों को बचाने में भी मदद मिलेगी।

 

 

यहां 120 आईसीयू बेड के अलावा ऑक्सीजन प्लांट यहां लगाए जाने का लाभ भी महामारी से जूझ रहे रोगियों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्थलीय निरीक्षण के दौरान मोबाइल टॉयलेट की जरूरत पर तत्काल कार्य शुरू कराने के लिए आदेशित कर दिया है। उन्होंने डीआरडीओ के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि कार्य अवधि से पूर्व ही मानवता की सेवा के लिए समर्पित हॉस्पिटल तैयार हो जायेगा।

निरीक्षण के दौरान सूबेदार मेजर सुभाष, जेई उपेंद्र गोयल, जेई विद्युत विभाग श्यामसुंदर, हॉस्पिटल डिजाइनर जितेंद्र, आईडीपीएल चौकी इंचार्ज चिंतामणि मेंठानी, पाार्षद गुरविंदर सिंह, सुभाष बाल्मीकि, सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा आदि शामिल थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...