Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी VIDEO: रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में बादल फटे, कई घरों में घुसा मलबा, गौशालाओं को नुकसान
उत्तरकाशीरुद्रप्रयाग

VIDEO: रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में बादल फटे, कई घरों में घुसा मलबा, गौशालाओं को नुकसान

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। शुरुआती खबरों में कई गौशालाओं को नुकसान पहुंचने की सूचना है। वहीं घरों में मलबा भर गया है। दोनों जगह पेयजल और बिजली की लाइनों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया है।

रुद्रप्रयाग के खांकरा के पास फतेहपुर गांव के ऊपर देर शाम बादल फटने से अफरातफरी मच गई। बादल फटने से गांव में काफी नुकसान बताया जा रहा है। कई गौशालाओं को क्षति पहुंचने के साथ ही पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। गांव में कई घरों के अंदर मलबा भी घुस गया है। यहां एक सवारी गाड़ी के अंदर बैठे लोगों को किसी तरह बचाया जा सका है।

उधर, उत्तरकाशी के चिन्यालीसौंण के कुमराड़ा गांव में बादल फटने से घरों में पानी घुस गया। इसके बाद से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुमराडा से मणी होते हुए झूला पुल को जाने वाली रोड पर भी मलबा भर गया है और लगातार बारिश हो रही है साथ ही बलडोगी, मणी, गढ़वाल गाड, खालसी और भैगा, लमगांव जाने वाली गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

 

उत्तरकाशी में घरों में घुसा पानी, यहां देखें वीडियो

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles