Home उत्तराखंड न्यूज़ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी हार स्वीकारी, अपने प्रतिद्वंदी को दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी हार स्वीकारी, अपने प्रतिद्वंदी को दी शुभकामनाएं

लालकुआं सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव हार गये हैं। उन्हें भाजपा के प्रत्याक्षी मोहन सिंह बिष्ट ने 14 हजार वोटों से पराजित किया। हरीश रावत ने कहा कि लालकुआं की जनता ने मुझसे श्रेष्ठ उम्मीदवार को अपना प्रतिनिधि चुना है उनको और उनके द्वारा चयनित उम्मीदवार को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई और आगे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

उत्तराखंड में चुनावी रूझानों में भाजपा 48 सीटों पर आगे, 18 पर कांग्रेस और चार सीटों पर निर्दलीयों को बढ़त है। राज्य की 70 विधान सभा सीटों पर 632 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। बड़ी बात यह है कि लालकुआं सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के प्रत्याक्षी मोहन सिंह बिष्ट ने 14 हजार वोटों से पराजित किया। वहीं, हरीश रावत की बेटी अनुपमा ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है।

हरीश रावत ने अपने ट्वीट में कहा, लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से मेरी चुनावी पराजय की औपचारिक घोषणा ही बाकी है। मैं लालकुआं क्षेत्र के लोगों से जिनमें बिंदुखत्ता, बरेली रोड के सभी क्षेत्र सम्मिलित हैं, क्षमा चाहता हूं कि मैं उनका विश्वास अर्जित नहीं कर पाया और जो चुनावी वादे उनसे मैंने किये उनको पूरा करने का मैंने अवसर गवा दिया है। उन्होंने मुझसे श्रेष्ठ उम्मीदवार को अपना प्रतिनिधि चुना है उनको और उनके द्वारा चयनित उम्मीदवार को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई और आगे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव हुए अभी एक ही दिन हुए था कि उसके बाद कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक बयान आया कि या तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर घर बैठ जायेंगे। उनके पास तीसरा कोई विकल्प ही नहीं बचा है। आज विधान सभा चुनाव का परिणाम आ गया है क्या वह अब लोगों के दिए हुए जनादेश का सम्मान करेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...