उत्तराखंड में कांटे का मुकाबला कहे जा रहे विधानसभा चुनाव में इस तरह एकतरफा जनादेश आएगा, इसकी कल्पना कई पोल पंडितों ने भी नहीं की थी। भाजपा ने ऐतिहासिक जनादेश हासिल किया है। उत्तराखंड में सत्ता में पहली बार किसी सत्ताधारी दल ने वापसी की है। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम की हार का मिथक नहीं तोड़ पाए। वह खटीमा सीट से छह हजार से ज्यादा वोटों से हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत लालकुआं सीट से चुनाव हार गए हैं। भाजपा ने 45 सीटों पर निर्णायक बढ़त बना रखी है।
यह भी देखें – पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी हार स्वीकारी, अपने प्रतिद्वंदी को दी शुभकामनाएं
यह भी देखें –


Leave a comment