Home उत्तराखंड न्यूज़ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कही बड़ी बात, मुख्यमंत्री बनूंगा या घर बैठ जाऊंगा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कही बड़ी बात, मुख्यमंत्री बनूंगा या घर बैठ जाऊंगा

उत्तराखंड में विधानसभा का चुनाव हुए अभी एक ही दिन हुआ है। इस बार दोनों पार्टियों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प लग रहा है। जहां भाजपा और कांग्रेस अपनी अपनी जीत का दावा कर रही हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बयान आया कि या तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर घर बैठ जायेंगे। उनके पास तीसरा कोई विकल्प ही नहीं बचा है। अब यह तो आने वाला समय ही बतायेगा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा लेकिन हरीश रावत ने यह कहकर अपने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी तो पेश कर ही दी है।

उत्तराखंड में विधानसभा का चुनाव हुए अभी एक ही दिन हुआ है। इस बार दोनों पार्टियों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प लग रहा है। जहां भाजपा और कांग्रेस अपनी अपनी जीत का दावा कर रही हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बयान आया कि या तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर घर बैठ जायेंगे। उनके पास तीसरा कोई विकल्प ही नहीं बचा है।

हरीश रावत ने कहा कि वह अपनी सोच के अनुसार नया उत्तराखंड बनाना चाहते हैं, इसलिए वह किसी भी बात पर समझौता नहीं कर सकते हैं। एक इंटरव्यू में हरीश रावत ने कहा कि अब उनकी उम्र ऐसी नहीं रह गई है कि वह कुछ और सोचें। हरीश रावत या तो मुख्यमंत्री हो सकता है या घर बैठ जाएं। उन्होंने कहा कि वह इस समय अपनी सोच के लिए कोई समझौता नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी जीत रही है और उसे 45 से ज्यादा मिल रही है। उन्होंने इसका श्रेय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया। वहीं जब राज्य के प्रभारी देवेंद्र यादव से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कौन अगला मुख्यमंत्री होगा यह बाद की बात है। पहले रिजल्ट तो आ जाए, उसके बाद मुख्यमंत्री का फैसला होगा, उन्होंने कहा कि वह अभी इस विषय पर कुछ नहीं कहना चाहते।

हरीश रावत ने लालकुआं सीट पर जीत का भी दावा किया है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी भी हरिद्वार ग्रामीण से जीत रही है। उन्होंने कहा कि वह कई सालों से हरिद्वार के लोगों की सेवा कर रहे हैं, इसलिए हरिद्वार की जतना का अनुपमा को आशीर्वाद जरूर मिलेगा।

अब यह तो आने वाला समय ही बतायेगा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा लेकिन हरीश रावत ने यह कहकर अपने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी तो पेश कर ही दी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...