Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पूर्व सीएम त्रिवेंद सिंह रावत ने अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

पूर्व सीएम त्रिवेंद सिंह रावत ने अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मौके पर सभी राम भक्तों को बधाई देते हुए कहा कि आप वो सौभाग्यशाली लोग हैं जो रामलला को उनके दिव्य, भव्य स्थान पर देखने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 450 वर्षों तक राजा राम टेंट में रहे पूरे भारत देश ने उस कलंक के टिके को देखा और 1992 में उसे कलंक के टिके को मिटते हुए भी देखा।

उन्होंने उन तमाम कार सेवकों को नमन करते हुए उन्हें याद किया जिन्होंने श्रीराम मंदिर आंदोलन को बनने को लेकर अपना बलिदान दिया, आज उसका परिणाम हमारे सामने है। पूर्व सीएम ने कहा कि अगर सामाजिक शक्ति और राजनितिक इच्छाशक्ति नहीं होती तो राम मंदिर का निर्माण असंभव था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वभर के करोड़ों सनातनियों, रामभक्तों का सदियों पुराना सपना साकार किया।

पूर्व सीएम ने कहा कि राम मंदिर, राष्ट्र मंदिर है और भावी पीढ़ी अब इस राम पथ को राष्ट्र पथ को ओर ले जाए। आज देश विदेश राममय हुआ है। सऊदी में भी दिव्य भव्य मंदिर इसका जीता जगता उदाहरण है। इस दौरान पूरा रेलवे स्टेशन जय श्री राम के नारों से गूंजता रहा।

इस अवसर पर टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक कैंट सविता कपूर, नि. मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, यात्रा संयोजक सीता राम भट्ट, गोविंद के अलावा राम भक्त एवं बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...