Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोरोना ने पिता को छीना, बेटी की मदद को आगे आए पूर्व CM त्रिवेंद्र, बोले- चिंता मत करो, फीस की जिम्मेदारी मेरी
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोरोना ने पिता को छीना, बेटी की मदद को आगे आए पूर्व CM त्रिवेंद्र, बोले- चिंता मत करो, फीस की जिम्मेदारी मेरी

कोरोना के खिलाफ देश ही नहीं, पूरी दुनिया लड़ाई लड़ रही है। ऐसे मुश्किल वक्त में हमारे सामूहिक प्रयास की जरूरत है। वह चाहे एक दूसरे की मदद हो या सामाजिक दूरी व मास्क समेत कोरोना गाइडलाइंस का पालन। उत्तराखंड में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के एक ऐसे ही कदम की खूब प्रशंसा हो रही है।

कोरोना का प्रकोप ऐसे दिन दिखा रहा है जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। रोजाना दुखद खबरें आ रही हैं। लोग अपनों को खो रहे हैं। किसी के पिता, तो किसी की मां, भाई या बहन या बेटे-बेटी की असामयिक मौत हो रही है। ऐसे में अगर आसपास के लोग थोड़ा सहयोग करें तो प्रभावित लोगों की मदद की जा सकती है। उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऐसे ही एक छात्रा की मदद का ऐलान किया है।

ग्राफ़िक एरा यूनिवर्सिटी की छात्रा देवाश्री शर्मा के पिता की कोरोना से असामयिक मृत्यु हो गई और उनके परिवार के सामने वित्तीय समस्या पैदा हो गई। उन्होंने यूनिवर्सिटी की फीस माफ कराने के लिए एक वीडियो जारी कर अपील की। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र वीडियो देखकर दुखी हो गए।

उत्तराखंड में कोरोना से बिगड़ रहे हालात, PM मोदी ने सीएम रावत से फोन पर की बात

उन्होंने ट्वीट करते हुए देवाश्री का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने लिखा- देवाश्री बेटी, आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाओ, आपकी फ़ीस के भुगतान की ज़िम्मेदारी मेरी होगी।

इसके साथ ही त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश की प्रबुद्ध जनता से विनती की है कि वे सभी कोरोना की मार झेल रहे परिवारों की मदद को आगे आएं और जितना सम्भव बन सके, अपने आसपास ज़रूरतमंदों की मदद अवश्य करें। उनके दुःख की घड़ी में मदद करना समाज और हम सभी की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने आह्वान किया है कि आइए सभी मिलजुल कर इस चुनौती का मुकाबला करें।

एक ट्वीट में पूर्व सीएम ने बताया- देवाश्री बेटा,ग्राफ़िक यूनिवर्सिटी के संचालक श्री घनसाला जी से मेरी बात हो गई है और उन्होंने आपकी फ़ीस को वहन करने के मेरे प्रस्ताव के बदले यूनिवर्सिटी के माध्यम से देने की पेशकश की है। आप निश्चिंत होकर अपनी पढ़ाई करो और अपने पिता के सपने को पूरा करो। मेरा आशीर्वाद आपके साथ है।

पूर्व सीएम के इस कदम की खूब प्रशंसा हो रही है। ट्विटर पर @harishdeoli1 लिखते हैं कि इस प्रदेश में और भी रावत जी जैसे हैं। अगर सब इतना करें तो देवाश्री जैसी हर लड़की की मदद हो सकती है। @RameshP12879774 ने लिखा- धन्यवाद, आभार आपने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। ढेर सारे लोगों ने सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम की प्रशंसा की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...