Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में आज टूटा मौतों का रिकॉर्ड, कोरोना केस आए 6 हजार से कम, पर वजह भी जान लीजिए
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में आज टूटा मौतों का रिकॉर्ड, कोरोना केस आए 6 हजार से कम, पर वजह भी जान लीजिए

उत्तराखंड ही नहीं, देशभर में कोरोना के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं लेकिन हालात थम नहीं रहे। पहाड़ी प्रदेश के गांवों में भी कोरोना फैल चुका है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के केस कम आए हैं लेकिन मौतों के आंकड़े ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड से थोड़ी राहत भरी खबर है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 5,890 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2,731 लोग डिस्चार्ज हुए और 180 लोगों की मृत्यु हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 74,114 है। आज कोरोना के केस भले कम आए हैं पर इस पर ज्यादा टेंशन फ्री भी नहीं होना है क्योंकि करीब 6 हजार केस उत्तराखंड की आबादी के हिसाब से कम नहीं हैं। आज मौतों की संख्या सर्वाधिक है, जो चिंता की बात है।

कल से आज टेस्ट कम

कोरोना के आंकड़ों पर नजर रखने वाले उत्तराखंड के विशेषज्ञ अनूप नौटियाल ने बताया कि आज प्रदेश में भले ही केस घटकर 5890 आए हों पर हमें यह भी ध्यान में रखना है कि 24 घंटे में केवल 26,713 टेस्ट ही हुए हैं। कल 39,310 टेस्ट हुए थे और केस 8390 आए थे। इस तरह से कल की तुलना में आज 12 हजार से ज्यादा टेस्ट कम हुए हैं।

उन्होंने कहा कि चिंता की बात यह है कि उत्तराखंड में आज 24 घंटे में सबसे ज्यादा 180 मौतें हुई हैं। यह हमारे जैसे छोटे राज्य के लिए काफी बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 6 मई को 151 मौतें दर्ज की गई थीं।

पिछले दिनों प्रदेश में कोरोना के मामले करीब 10 हजार के करीब पहुंच गए थे। सरकार की ओर से संक्रमण को थामने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक्टिव केस 74 हजार से ज्यादा हैं, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं पर भारी दबाव है। कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों को ऑक्सीजन की भी काफी जरूरत पड़ रही है। उधर, कुछ मुनाफाखोरों ने चिकित्सा के लिए जरूरी चीजों की सप्लाई को स्टोर करना शुरू कर दिया है और दवाइयों की कालाबाजारी शुरू कर दी है। उत्तराखंड पुलिस और तमाम एजेंसियां इस पर ऐक्शन ले रही हैं।

Image

आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्‍तराखंड में कोविड स्थिति के संबंध में मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ बात की। पिछले कुछ दिनों में मोदी कोरोना प्रभावित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ कई बार बातचीत कर चुके हैं। उधर, वैक्सीनेशन का काम युद्ध स्तर पर जारी है। प्रदेश में अब 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी 10 मई से वैक्सीन लगना शुरू होगी।

अधिकारियों ने बताया है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों के लिए राज्य में 10 मई से टीकाकरण का कार्य आरम्भ किया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन की 1 लाख डोज देहरादून जौलीग्रांट पहुंच गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...