Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी बोले, शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन पहली प्राथमिकता, चार महीने में हासिल करेंगे लक्ष्य
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सीएम धामी बोले, शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन पहली प्राथमिकता, चार महीने में हासिल करेंगे लक्ष्य

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन पहली प्राथमिकता है। राज्य में चार महीने के भीतर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजीव नगर में कोविड-19 वैक्सीनैशन कैंप का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनैशन अभियान भारत मे चल रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में चार माह के भीतर शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा। बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों में पूर्ण वैक्सीनेशन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को आवश्यकता अनुसार टीके उपलब्ध कराए जाने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देश में न केवल कोविड का स्वदेशी टीका बनाया गया, हमने विश्व कल्याण की भावना से दूसरे देशों को भी उपलब्ध कराया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा भाव सुरक्षित उत्तराखंड, स्वस्थ उत्तराखंड का है। कोशिश है कि जल्द से जल्द सभी को कोविड की वैक्सीन लगा दी जाए। प्रदेश में 207 प्रकार की स्वास्थ्य जांचें निशुल्क की जा रही हैं। इससे गरीब से गरीब व्यक्ति भी मुफ्त में अपनी स्वास्थ्य जांचे करा सकेगा।
केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि दुनिया में कोविड टीकाकरण सबसे ज्यादा भारत में हुआ है। युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनहित में अनेक योजनाएं लाई गई हैं। जिस गति और तन्मयता से उत्तराखंड में काम हो रहा है, उससे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का भी काम हो रहा है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि देहरादून जिले में एक दिन में रिकार्ड 1लाख के करीब टीके लग रहे हैं। अगस्त माह में रायपुर विधानसभा क्षेत्र को 1 लाख वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी।

विधायक उमेश शर्मा काउ ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के साथ ही रायपुर विधानसभा क्षेत्र में भी तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। इस अवसर पर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...